27 C
New Delhi
Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशRoad Accident: बुलंदशहर में बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर, 10...

Road Accident: बुलंदशहर में बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर, 10 की मौत, 29 घायल

Road Accident: बुलंदशहर जिले में बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गई है।

Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बुलंदशहर जिले में बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में 29 लोग जख्मी हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दरअसल, बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की कंपनी में कार्यरत लोग रक्षाबंधन पर्व पर घर जा रहे थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए।

प्राइवेट बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर

बुलंदशहर के एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बुलंदशहर और सलेमपुर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक प्राइवेट बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

10 की मौत, 29 घायल, 7 गंभीर

बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में 29 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 7 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस और चिकित्सा टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस दुर्घटना में 10 लोगों की जान चली गई, जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

आक्रोशित लोगों ने चक्का किया जाम

सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने चक्का जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएम और एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और उनके साथ संवाद कर जाम को खुलवाया। प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बस की टक्कर से मैक्स के उड़े परखच्चे

एक्सीडेंट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें घटना की भयावहता को देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर के बाद मैक्स गाड़ी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
27 ° C
27.1 °
27 °
94 %
4.1kmh
75 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
41 °

Most Popular