36.7 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशPolice Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक मामले में UPPRPB ने...

Police Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक मामले में UPPRPB ने किए चौंकाने वाले खुलासे, अब तक 244 गिरफ्तार

Police Recruitment: हाल ही में संपन्न हुई उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से बयान सामने आया है।

Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न हो गई है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही के 60244 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को भी बड़े पैमाने पर धरपकड़ जारी रही। परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार किया है। पुलिस व एसटीएफ द्वारा 15 फरवरी से चलाए गए अभियान में अब तक कुल 244 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। प्रदेश में कहीं कोई दूसरे की जगह बैठकर एग्जाम दे रहा था, तो कहीं कोई सॉल्वर गैंग पकड़ा गया। सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें भी सामने आई है।

पेपर लीक की खबरों से युवाओं में आक्रोश

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होेने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाया। अखिलेश ने पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के सभी सत्रों का पेपर लीक होने की खबरे सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट के साथ फैल रही है, जिससे लाखों बेरोजगार युवाओं में आक्रोश का माहौल है।

यूपीपीपीआरबी ने किया खंडन

पेपर ​लीक के दावों के बीच यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPPRB) ने ट्वीट कर इन खबरों का खंडन किया है। यूपीपीपीआरबी ने अपने आधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर ट्वीट कर पेपर लीक के दावों को गलत बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पेपर लीक को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। यूपीपीपीआरबी ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है। बोर्ड एवं @Uppolice इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है।

दो नई नवेली दुल्हनों ने नहीं उतारी पैर की बिछिया

एटा जिले में रविवार को पुलिस सिपाही भर्ती परिक्षा के दौरान अनोखा मामला सामने आया। चार दिन पहले हुई शादी के बाद दो नई नवेली दुल्हन सिपाई परीक्षा देने पहुंची। लेकिन दोनों नई नवेली दुल्हनों ने सिपाही भर्ती की परीक्षा इसलिए छोड़ दी, क्योंकि उन्हें अपनी सुहाग की निशानी बिछिया उतारने को कहा गया। इसके बाद दोनों अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से मामले की लिखित शिकायत की है। दोनों पीड़ित अभ्यर्थी नव विवाहिता दीक्षा कुमारी और डॉली यादव ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिछिया प्रतिबंधित सामान में नहीं आते और ये कोई नकल सामग्री का हिस्सा भी नहीं है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
36.7 ° C
36.7 °
36.7 °
8 %
3.7kmh
61 %
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °
Sun
37 °

Most Popular