23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLok Sabha Elections 2024 : यूपी में सात चरणों में होंगे मतदान,...

Lok Sabha Elections 2024 : यूपी में सात चरणों में होंगे मतदान, जानिए कब किस सीट पर होगी वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024 : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे और 4 जून को मतगणना होगी। पहले चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी।

Lok Sabha Elections 2024 : निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में सात चरणों में चुनाव कराया जाएगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं।

यूपी में 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश में छह चरण में मतदान होगा। पहले चरण का नामांकन 20 मार्च से शुरू होगा और मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का नामांकन 28 मार्च को शुरू होगा और 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीसरे चरण में नामांकन 12 अप्रैल को और वोटिंग 7 मई को होगी। वहीं चौथे चरण में 18 अप्रैल से नामांकन और 13 मई को मतदान होगा। पांचवें चरण का नामांकन 26 अप्रैल से शुरू होगा और मतदान 20 मई को होगा। छठें चरण का नामांकन 29 अप्रैल को और वोटिंग 25 मई को होगी। सातवें चरण का नामांकन 7 मई को और एक जून को वोटिंग होगी।

चरण : मतदान की तारीख : लोकसभा सीट

पहला चरण : 19 अप्रैल : 8 सीट सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (SC), मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत
दूसरा चरण : 26 अप्रैल : 8 सीट अमरोहा, मेरठ, बागपत,गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (SC), अलीगढ़, मथुरा
तीसरा चरण : 7 मई : 10 सीट संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली
चौथा चरण : 13 मई : 13 सीट शाहजहांपुर (SC), लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच
पांचवां चरण : 20 मई : 14 सीट मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा
छठा चरण : 25 मई : 14 सीट सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज (SC), आजमगढ, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
सातवां चरण : एक जून : 13 सीट महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (SC), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (SC)

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
68 %
4.1kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular