34.9 C
New Delhi
Saturday, June 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशChhath Puja 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, योगी, शाह, खड़गे और...

Chhath Puja 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, योगी, शाह, खड़गे और राहुल ने देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी

Chhath Puja 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, योगी, अमित शाह, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी।

Chhath Puja 2024: देशभर में लोक आस्था के प्रतीक चार दिवसीय छठ पूजा मनाया जा रहा है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे और चौथे दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है। तीसरे दिन संध्या का अर्घ्य और चौथे दिन सुबह अर्घ्य दिया जाता है। आज छठ के तीसरे दिन तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने छठ पर्व के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इन नेताओं ने अपने संदेश में छठ पूजा की पवित्रता और इसकी सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित किया है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए। छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व है, और इस अवसर पर सभी ने अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए देशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी देशवासियों को बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर छठ पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लिखा, “छठ पूजा के पावन त्यौहार की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। इस महापर्व पर हम भगवान सूर्य की उपासना करते हैं तथा प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। प्रकृति के देवी स्वरूप की यह पूजा हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करती है। मेरी प्रार्थना है कि यह पूजा हमारे राष्ट्र में सुख-शांति-समृद्धि का संचार करे।”

महापर्व छठ की सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, महापर्व छठ में आज नहाय-खाय के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। विशेष रूप से सभी व्रतियों को मेरा अभिनंदन। छठी मइया की कृपा से आप सबका अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो, यही कामना है।

छठी मैया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर संदेश लिखा, “जय छठी मैया! सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। देश के अलग-अलग भागों और देश से बाहर रह रहे भारतीय बड़ी उत्साह और आस्था के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। सूर्य उपासना के इस पावन पर्व पर सभी की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। छठी मैया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

छठी मैया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें: जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर संदेश लिखा, “प्रकृति के प्रति अथाह समर्पण, सामाजिक समरसता, लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भास्कर एवं छठी मैया से कामना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता के विस्तार के साथ आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें।”

महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “श्रद्धा, समर्पण, आस्था, नव सृजन के महत्व पर बल देने वाले व शक्ति स्रोत सूर्य देव की अराधना के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़ें:- Jharkhand: झारखंड में PM मोदी की हुंकार, ‘रोटी, बेटी, माटी’ का दिया नारा, JMM-RJD और कांग्रेस पर जमकर बरसे

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
36 %
4.2kmh
4 %
Sat
42 °
Sun
42 °
Mon
41 °
Tue
42 °
Wed
43 °

Most Popular