20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशAnganwadi Bharti 2024: आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं ऐसे...

Anganwadi Bharti 2024: आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं ऐसे करें आवेदन

Anganwadi Bharti 2024 : यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती उत्‍तर प्रदेश बाल विकास परियोजना के तहत निकाली गई है।

Anganwadi Bharti 2024 : सरकारी नौकरी की तैयारियों करने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश बाल विकास परियोजना ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के खाली पद भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपी बाल विकास परियोजना के तहत लखनऊ के आंगनबाड़ी में सहायिकाओं के लिए नौकरी निकली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 531 पदों भर्ती की जाएगी। यह भर्ती राज्यभर के सभी जिलों में निकाली गयी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अंतिम तारीख विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

योग्यता और उम्र सीमा

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकते है, जिनकी उम्र 18-35 साल होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सबसे खास बात इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। चयन प्रक्रिया के लिए पांच सदस्‍यीय जिला चयन समिति का गठन किया गया है। बीपीएल विधवा महिला और बीपीएल तलाकशुदा को वरीयता दी जाएगी।  चयन प्रक्रिया के लिए पांच सदस्‍यीय जिला चयन समिति का गठन किया गया है। 

अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए अंतिम तारीख विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए upanganwadibharti.in वेबसाइट पर विजिट करें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करनी होगी। छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से आंगनवाड़ी की स्थापना की गई। 

खाली पदों की संख्या

कुल पदों की संख्या : 531 पद
अलीगंज : 70 पद
आलमनगर : 53 पद
बीकेटी : 56 पद
मलिहाबाद : 36 पद
चिनहट : 49 पद
गोसाईंगंज : 49 पद
काकोरी : 37 पद
माल : 48 पद
मोहनलालगंज : 51 पद
सरोजनीनगर : 82 पद

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
77 %
1kmh
20 %
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
24 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular