21.1 C
New Delhi
Tuesday, February 10, 2026
Homeखेलभारत ने रिकॉर्ड छठी बार U-19 वर्ल्ड कप जीता: इंग्लैंड को 100...

भारत ने रिकॉर्ड छठी बार U-19 वर्ल्ड कप जीता: इंग्लैंड को 100 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी

Under-19 World Cup: वैभव ने 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की यादगार पारी खेली। यह U-19 विश्व कप फाइनल में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है।

Under-19 World Cup: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब जीता। यह जीत हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली गई, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 40.2 ओवरों में 311 रन पर ऑलआउट हो गई।

Under-19 World Cup: भारत की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में झटका लगा, जब सिर्फ 20 रन पर आरोन जॉर्ज (9) आउट हो गए। लेकिन यहां से 14 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल दिखाया। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रन की मजबूत साझेदारी की। म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए।

Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी का धमाका

वैभव ने 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की यादगार पारी खेली। यह U-19 विश्व कप फाइनल में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। उनकी इस पारी ने भारत को 250+ के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

Under-19 World Cup: अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में बनाए 40 रन

वैभव के आउट होने के बाद विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए, जबकि अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 37* रन बनाकर भारत को 411/9 तक पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने 3 विकेट लिए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट चटकाए।

Under-19 World Cup: कैलेब फाल्कनर की 115, लेकिन भारत अजेय

411 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 19 रन पर जोसेफ मूर्स (17) का विकेट गंवा बैठी। बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। मेयस 45 रन बनाकर आउट हुए। डॉकिन्स ने थॉमस रेव के साथ 49 और कैलेब फाल्कनर के साथ 32 रन जोड़े।
लेकिन इंग्लैंड 20.4 ओवरों में 174/4 पर सिमट गई और 21.6 ओवरों तक 177/7 हो गई। यहां से कैलेब फाल्कनर ने एक छोर संभाला। उन्होंने 67 गेंदों में 9 चौकों और 7 छक्कों के साथ 115 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट झटके। आयुष म्हात्रे को भी 1 विकेट मिला।

Under-19 World Cup: राष्ट्रपति, पीएम मोदी से लेकर अमित शाह ने दी बधाई

इस ऐतिहासिक जीत पर देश भर में जश्न का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 रिकॉर्ड छठी बार जीतने पर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर युवा खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया।”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वैभव सूर्यवंशी की पारी की खास तारीफ की और कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत का क्रिकेट टैलेंट चमका। टीम ने शानदार स्किल दिखाया, यह जीत युवाओं को प्रेरित करेगी।”

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जेपी नड्डा ने भी टीम को बधाई दी। सभी ने युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, समर्पण और टीम वर्क की सराहना की।

वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

यह जीत भारत के U-19 क्रिकेट के लिए मील का पत्थर है। वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में 439 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम अजेय रही। यह सफलता सीनियर टीम के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

यह भी पढ़ें:-

अंडर 19 वर्ल्ड कप: आरोन जॉर्ज का शतक, भारत का रिकॉर्ड चेज; 10वीं बार फाइनल

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
46 %
2.6kmh
20 %
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
29 °

Most Popular