40 C
New Delhi
Friday, June 26, 2026
HomeराजनीतिUP Poster War: यूपी में पोस्टरवार जारी, BJP ने लगाया-‘सपा का एक...

UP Poster War: यूपी में पोस्टरवार जारी, BJP ने लगाया-‘सपा का एक ही एजेंडा, जीतेंगे तो लूटेंगे’

UP Poster War: उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच पोस्टर वार ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

UP Poster War: उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच पोस्टर वार ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। सपा की ओर से कई पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए जाने के बाद, भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने सपा पर निशाना साधते हुए एक नया पोस्टर जारी किया है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जारी पोस्टर में लिखा गया है, ‘सपा का एक ही एजेंडा, जीतेंगे तो लूटेंगे।’ भाजपा ने सपा को अपराध और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए जनता को यह संदेश देने की कोशिश की है कि सपा की जीत से प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

विवादित होर्डिंग्स ने बढ़ाया सियासी तापमान

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच लखनऊ में भाजपा कार्यालय और विधानसभा के पास लगाए गए विवादित होर्डिंग्स ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। भाजपा ने इन होर्डिंग्स के जरिए समाजवादी पार्टी (सपा) को अपराध और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए निशाना साधा है।

‘सपा का एक ही एजेंडा: जीतेंगे तो लूटेंगे’

होर्डिंग में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा नेता शम्सी आजाद की तस्वीर दिखाई गई है। होर्डिंग पर लिखा गया है, ‘सपा का एक ही एजेंडा: जीतेंगे तो लूटेंगे।’ पोस्टर में सपा नेताओं को अपराध और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए उनके चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि सपा के सत्ता में आने से “लूट और अव्यवस्था” होगी।

अखिलेश सरकार में हुआ 97 हजार करोड़ का घोटाला

बीजेपी ने इस पोस्टर में लिखा है कि सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, अखिलेश सरकार में हुआ 97 हजार करोड़ का घोटाला किया गया। सपा सरकार ने 20 करोड़ का बेरोजगारी भत्ता बांटने के लिए 15 करोड़ खर्च कर डाले थे।

पोस्टरवार से गरमाई राजनीति

आपको बता दें कि यूपी में नौ सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे है। इसी बीच बीजेपी, सपा, बसपा सहित अन्य दलों में पोस्टर लगाने की होड़ मची हुई है। मुख्यमंत्री योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बयान के बाद इसी स्लोगन को ध्यान में रखकर सभी दलों में यह पोस्टरवार का खेल शुरु हुआ है।

सपा ने ऐसे किया पलटवार

उपचुनाव के बीच सपा ने भी पोस्टर पर पलटवार ​कर रहे है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने विभिन्न स्लोगन के साथ होर्डिग और बैनर लगा रहे हैं। एसपी कार्यालय के बाहर सपा प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने पोस्टर लगाए है, जिसपर लिखा, ‘पीडीए की होगी जीत, एकता की होगी जीत’। अली भी हैं बजरंगबली भी हैं, संग पीडीए के एकता की टोली भी है, जिसे देख विरोधियों में मच गई खलबली भी है।

यह भी पढ़ें-

UP Poster War: पोस्टर सियासत, श्रीकृष्ण की भूमिका में अखिलेश यादव तो राहुल गांधी बने अर्जुन

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
40 ° C
40 °
40 °
24 %
3.8kmh
38 %
Fri
40 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
43 °
Tue
43 °

Most Popular