23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
HomeराजनीतिSonia Gandhi:आज देश में अन्याय का अंधकार, विपक्षी नेताओं को डराया धमकाया...

Sonia Gandhi:आज देश में अन्याय का अंधकार, विपक्षी नेताओं को डराया धमकाया जा रहा: जयपुर रैली में बोलीं सोनिया गांधी

Sonia Gandhi: कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में न्याय पत्र महासभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए। इस दौरान सोनिया गांधी ने यहां एक जनसभा को संबोधित भी किया।

Sonia Gandhi: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने रैलियां और जनसभाएं करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने भी शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में न्याय पत्र महासभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए। इस दौरान सोनिया गांधी ने यहां एक जनसभा को संबोधित भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें गर्व हो रहा है कि वह वीरों और देशभक्तों के इस महान प्रदेश के प्रतिनिधि के तौर इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसक साथ ही सोनिया गांधी ने बीजेपी और केन्द्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

अन्याय का अंधकार बढ़ा:

सोनिया गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन संघर्ष के बल पर उनके पूर्वजों ने पराधीनता के अंधेरे में स्वाधीनता का सूरज पाया था। लेकिन अब उस सूर्य की रोशनी मद्धिम पड़ गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब अन्याय का अंधकार चारों ओर बढ़ा है। सोनिया गांधी ने कहा कि इस अन्याय के अंधकार के खिलाफ लड़ने और न्याय की रोशनी खोजने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। सोनिया गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 सालों में बीजेपी के राज में सिर्फ भेदभाव और अत्याचार बढ़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में बेरोजगारी,महंगाई और अत्याचार बढ़ा है।

विपक्षी नेताओं को धमकाने की कोशिश:

सोनिया गांधी ने जयपुर में कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जो किया, वो सबके सामने है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराया और धमकाया जा रहा है। देश के लोकतंत्र को पीएम मोदी नष्ट कर रहे हैं। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। तरह—तरह के हथकंडे अपनाकर विपक्ष के नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

गरीबों की नहीं सुनती सरकार: प्रियंका गांधी

वहीं प्रियंका गांधी ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 सालों में इतनी बेरोजगारी नहीं बढ़ी जितनी अब है। आज महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में गरीबों और किसानों की कोई नहीं सुनता। वहीं अपने घोषणा पत्र की बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र संघर्ष की आवाज है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने वादे तो बड़े—बड़े किए लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। युवाओं की बात करते हुए कहा कि अग्नीवीर जैसी योजनाओं से युवाओं की उम्मीदें टूटी हैं और देश के हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने चुनाव आने से दो माह पहले सिलेंडर सस्ता कर दिया लेकिन इतने सालों में किया क्या।

ईवीएम पर भी लोगों को भरोसा नहीं:

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। देश में वोट डालने वाले ही देश के लोकतंत्र को बचा सकते हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए देश में जो बड़ी—बड़ी संस्थाएं बनी हुई हैं, उन्हें कमजोर किया जा रहा है। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आज लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं रह गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
56 %
1kmh
20 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
33 °
Fri
29 °
Sat
30 °

Most Popular