30.7 C
New Delhi
Tuesday, July 28, 2026
HomeराजनीतिPM Modi Resigned: नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, 8...

PM Modi Resigned: नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

PM Modi resigned: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद परंपरा के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही नई सरकार के कार्यभार संभालने तक उनसे पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। राष्ट्रपति भवन से एक बयान जारी किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद से नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा अपना इस्तीफा

इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को पीएम आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वर्तमान लोकसभा (17वीं लोकसभा) को भंग करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई। पीएम आवास पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद की भी बैठक हुई। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा।

8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए गठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह की तैयारियां कल यानी मतगणना के शाम से शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी सहित केंद्र सरकार के सभी वर्तमान मंत्रियों को आज रात डिनर पर भी आमंत्रित किया है।

भाजपा, एनडीए के सहयोगी दलों की अहम बैठक

भाजपा, एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सरकार गठन को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है आज शाम को दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सरकार गठन और भविष्य के राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा करेगी। इसके बाद एनडीए गठबंधन के नेता राष्ट्रपति से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

नरेंद्र मोदी कर लेंगे जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी

पीएम मोदी आठ तारीख को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। इसके साथ ही
नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी तो कर लेंगे। हालांकि बीजेपी इस बात की भी समीक्षा करनी होगी कि हिंदी भाषी राज्यों में इंडिया गठबंधन ने उसकी सीटों में बड़ी सेंध कैसे लगाई है। बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाले राज्य में लगा है, जो एक गहन चिंता का विषय बना हुआ है।

एससी-एसटी सीटों से आए परिणाम ने चौंकाया

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सबको चौंका दिया। एक तरफ इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में फिर से संजीवनी मिली। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए ने पूर्ण बहुमत का 272 वाला जादुई आंकड़ा छू लिया है। एनडीए के खाते में 292 सीटें आई है। वहीं, इंडिया गठबंधन के घटक दलों के हिस्से में 234 सीटें गई है। अन्य की झोली में 17 सीटें आई। अनुसूचित जनजाति की 47 सीटों में भी भाजपा के हिस्से में ज्यादा सीटें आई। उसे इसमें से 25 सीटों पर जीत हासिल हुई। लेकिन, यह 2019 के मुकाबले 6 कम है। इस बार पार्टियों ने महिला उम्मीदवारों पर भी अपना भरोसा दिखाया। भाजपा ने 69 तो कांग्रेस ने 41 महिलाओं को टिकट दिया। जिसमें भाजपा की 33 और कांग्रेस की 11 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
67 %
3.8kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
37 °

Most Popular