Maharashtra Lcal Body Elections: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को होने वाले चुनावों से पहले सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने जोरदार शुरुआत की है। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख पर 69 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिनमें से 68 महायुति के हैं। भाजपा को सबसे ज्यादा 44 सीटें मिलीं, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) को 22 और अजित पवार की एनसीपी को 2 सीटें। एक सीट इस्लामिक पार्टी के खाते में गई। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित सभी नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। मतगणना 16 जनवरी को होगी।
Table of Contents
Maharashtra Lcal Body Elections: बीजेपी के 44 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत
नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा सबसे आगे रही। पार्टी के उम्मीदवारों ने 44 वार्डों में बिना मुकाबले जीत हासिल की, जिससे महायुति को शुरुआती बढ़त मिल गई। पूरे राज्य में सत्ताधारी दलों के नेताओं ने बागी उम्मीदवारों को मनाने के लिए कड़ी मेहनत की। नासिक से सोलापुर और मुंबई से नागपुर तक ड्रामेटिक scenes देखने को मिले। इस प्रक्रिया में तनाव भी बढ़ा, जिसके चलते सोलापुर में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की मौत हो गई।
Maharashtra Lcal Body Elections: सोलापुर में हिंसा
सोलापुर में कथित तौर पर भाजपा के दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक कार्यकर्ता की जान चली गई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ी। कुछ रिपोर्ट्स में इसे मनसे कार्यकर्ता की हत्या बताया गया, लेकिन ज्यादातर स्रोतों में भाजपा गुटों के विवाद से जोड़ा गया।
Maharashtra Lcal Body Elections: नासिक में विरोध
नासिक में भाजपा को बाहरियों को टिकट देने पर कार्यकर्ताओं का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। नामांकन वापसी के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गरमागरम बहस हुई।
Maharashtra Lcal Body Elections: मुंबई में बागी बने रहें
मुंबई में भाजपा नेतृत्व की कोशिशों के बावजूद पार्टी के 5 बागी उम्मीदवार वार्ड 60, 173, 205, 177 और 180 में मैदान में डटे रहे। वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे गुट करीब 9 वार्डों में बागियों को मनाने में नाकाम रहे। पड़ोसी भिवंडी में ठाकरे गुटों का गठबंधन टूट गया और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे। पनवेल में महा विकास अघाड़ी के 7 उम्मीदवारों की वापसी से भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
Maharashtra Lcal Body Elections: नागपुर का ड्रामा
नागपुर में भाजपा के बागी किसान गावंडे को उनके समर्थकों ने घर में बंद कर दिया, जब पार्टी एमएलसी परिणय फुके उन्हें मनाने पहुंचे। बाद में गावंडे ने समर्थकों से पार्टी निर्देश मानने की अपील की।
Maharashtra Lcal Body Elections: कांग्रेस की कोशिशें
कांग्रेस में विधायक विकास ठाकरे और नितिन राउत ने बागियों को मनाने में पूरा दिन लगाया और उन्हें संगठन में बड़े पदों का लालच दिया।
छत्रपति संभाजीनगर में प्रदर्शन
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाहरी उम्मीदवारों को तरजीह देने के आरोप में विरोध किया। कई बागियों ने नामांकन वापस ले लिया, लेकिन प्रशांत भदाणे-पाटिल ने वार्ड 2 से वापसी से इनकार कर दिया। उन्होंने पहले आत्मदाह की कोशिश भी की थी।
नगरपालिका-वार आंकड़े
सभी पार्टियों के कुल 69 निर्विरोध विजेता हुए। भाजपा को कल्याण में सबसे ज्यादा 15 सीटें मिलीं, उसके बाद भिवंडी (6), पनवेल (6), जलगांव (6), धुले (4), अहिल्यानगर (3), पुणे (2) और पिंपरी-चिंचवड़ (2)।
शिवसेना (शिंदे) ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र ठाणे में 7 सीटें जीतीं, कल्याण में 7, जलगांव में 6 और भिवंडी में 2।
अजित पवार की एनसीपी को जलगांव में 2 सीटें मिलीं, जबकि मालेगांव में इस्लामिक पार्टी को 1 सीट।
यह भी पढ़ें:-
