28 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
HomeराजनीतिMaharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में एक फेज में मतदान, 23 नवंबर...

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में एक फेज में मतदान, 23 नवंबर को रिजल्ट, जानिए पूरा शेड्यूल

Maharashtra Assembly Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Maharashtra Assembly Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार, महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, मतगणना 23 नवंबर को होगी। आयोग का लक्ष्य समावेशी और सुलभ चुनाव कराना है ताकि मतदाताओं को सुचारू मतदान अनुभव मिल सके। राज्य में चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में वर्तमान में शिवसेना-भाजपा और एनसीपी की सरकार है। वहीं, विपक्ष में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट), और शिवसेना (यूबीटी) है।

20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आयोग का लक्ष्य समावेशी और सुलभ चुनाव कराना है ताकि मतदाताओं को सुचारू मतदान अनुभव मिल सके।

20.93 लाख मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। 85 साल से अधिक उम्र के 12.43 लाख मतदाता भी चुनाव में भाग लेंगे, जबकि ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है। इसके अलावा 1.85 करोड़ युवा वोटरों की उम्र 20 से 29 साल के बीच है।

पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए विशेष बूथ

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, और पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए विशेष बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

22 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी, जबकि नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर है। लगभग 9.63 करोड़ मतदाता 1,00,186 पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में महायुति गठबंधन की सरकार है, और एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

जानिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की तारीखें निम्नलिखित हैं। ये चुनावी कार्यक्रम राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए लागू होंगे।

  • 22 अक्टूबर (मंगलवार): राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
  • 29 अक्टूबर (मंगलवार): नामांकन की अंतिम तिथि
  • 30 अक्टूबर (बुधवार): नामांकन की जांच की तिथि
  • 04 नवंबर (सोमवार): उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि
  • 20 नवंबर: महाराष्ट्र में चुनाव
  • 23 नवंबर: मतगणना

जनता तय करेगी किसकी बनेगी सरकार : बीजेपी नेता शाइना

भाजपा नेता शाइना एन.सी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, कहकर विपक्ष को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के परिणामों के बाद भाजपा की हैट्रिक जीत निश्चित है। शाइना ने कहा कि अंततः जनता ही तय करेगी कि किसकी हार और किसकी जीत होगी।

आयोग 5 राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं करा पा रहा है : कांग्रेस नेता कुंवर दानिश

कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के प्रचार के बावजूद पांच राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं करा पा रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि उपचुनाव क्यों रोके गए हैं, क्या उन्हें डर है कि प्रियंका गांधी जल्दी सदन में प्रवेश कर जाएंगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
68 %
2.4kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular