23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election: कांग्रेस के फंड पर किया गया हमला अलोकतांत्रिक: सोनिया गांधी

LokSabha Election: कांग्रेस के फंड पर किया गया हमला अलोकतांत्रिक: सोनिया गांधी

LokSabha Election: कांग्रेस पार्टी ने आज गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनियां गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद थे। इस दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा। वहीं सोनिया गांधी ने पार्टी के खाते फ्रीज होने को लेकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी है।

LokSabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी ने आज गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनियां गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद थे। इस दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा।

वहीं सोनिया गांधी ने पार्टी के खाते फ्रीज होने को लेकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं, उनका किसी संवैधानिक और न्यायिक एजेंसियों जैसे आईटी, ईडी, चुनाव आयोग पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से नियंत्रण नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस के 285 करोड़ रुपए किए सीज:

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस ने कहा कि आयकर विभाग ने पार्टी पर 210 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी के बैंक अकाउंट के 285 करोड़ रुपए सीज कर दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाए कि कांग्रेस को असहाय बनाकर केन्द्र सरकार निष्पक्ष चुनावों की बात कर रही है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने कहा उनकी पार्टी ने लोगों से जो फंड इकट्ठा किया, उसे फ्रीज कर दिया गया है। इस स्थिति में भी हम चुनाव प्रचार का प्रयास कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने इसे अलोकतांत्रिक हमला बताया और कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है।

प्रचार के लिए फंड नहीं:

इसके साथ कांग्रेस के पैसे फ्रीज करने को सोनिया गांधी ने लोकतंत्र पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चुनाव प्रचार में पैसा खर्च नहीं कर पाएगी तो ये चुनाव कैसे निष्पक्ष हो सकते हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि वे पिछले एक माह से अपने 285 करोड़ रुपए का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव प्रचार में खर्च करने के लिए फंड नहीं है।

पार्टी के खाते फ्रीज हो जाने की वजह से पार्टी अपने किसी भी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए फंड नहीं दे पा रही है। अजय माकन ने बताया कि फंड होने की वजह से विज्ञापन के स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। अखबारों, सोशल मीडिया पर विज्ञापन नहीं दे पा रहे हैं।

115 करोड़ रुपए जबरन बैंक अकाउंट से लिए गए:

साथ ही अजय माकन ने कहा कि पार्टी ने सिर्फ 30 दिन देरी से अपने अकाउंट जमा किए। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार, इसके लिए सिर्फ 10 हजार का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। लेकिन पार्टी पर 210 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे बैंक अकाउंट से जबरन 115 करोड़ रुपए ले लिए गए।

क्या बोले राहुल गांधी:

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के समय देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते सीज कर दिए गए हैं। राहुल गांधी ने इसे आपराधिक गतिविधि बताया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिना फंड के ना तो चुनाव प्रचार कर पा रही है और ना ही हमारी पार्टी के नेता चुनाव के लिए यात्रा कर पा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी के पास रेल यात्रा के भी पैसे नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें देश की 20 प्रतिशत जनता ने फंड दिया लेकिन किसी भी चीज पर 2 रुपए तक खर्च नहीं कर पा रहे हैं।

अदालत और चुनाव आयोग ने भी कुछ नहीं कहा:

राहुल गांधी ने आगे कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस के खाते सीज करने को लेकर सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि कोर्ट या चुनाव आयोग ने भी कुछ नहीं कहा। अब पार्टी की स्थिति ऐसी है कि हम चुनाव प्रचार के लिए अपने नेताओं को एक शहर से दूसरे शहर भी नहीं भेज सकते।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इनकम टैक्स के एक्ट के अनुसार अधिकतम 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है लेकिन हमारी पार्टी पर क्रीमिनल एक्शन लिया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि वे संवैधानिक संस्थाओं से अपील करते हैं कि इसके खिलाफ कुछ करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
56 %
1kmh
20 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
33 °
Fri
29 °
Sat
30 °

Most Popular