28.1 C
New Delhi
Monday, February 16, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस के शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली...

LokSabha Election 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस के शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना क्यों बंद किया, बताएं क्या डील हुई, कितना पैसा पहुंचा

LokSabha Election 2024: करीमनगर के श्री राजा राजेश्वरी स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से तेलंगाना के लोगों ने उनका काम देखा है| साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में आपके द्वारा दिए गए एक-एक वोट का बड़ा महत्व है।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना पहुंचे। करीमनगर के श्री राजा राजेश्वरी स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से तेलंगाना के लोगों ने उनका काम देखा है|

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में आपके द्वारा दिए गए एक-एक वोट का बड़ा महत्व है। जनता को उनके वोट का महत्व समझाते हुए उन्होंने आगे कहा कि जनता द्वारा दिए गए वोट ने जम्मू-कश्मीर में शांति कायम की और अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया। साथ ही भारत को एक रक्षा आयातक से एक रक्षा निर्यातक बना दिया। मोदी जी ने कहा कि वे वहां आने और जनता से मिले आशीर्वाद को पाकर खुश हैं|

कांग्रेस और बीआरएस पर साधा निशाना:

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लोगों की क्षमता को कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने खासकर कपड़ा और कृषि क्षेत्रों में हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी देश को सबसे पहले रखती है वहीं कांग्रेस पार्टी अपने परिवार को आगे रखती है।

बीआरएस और कांग्रेस परिवारवाद के सिद्धांत को अपनाती है, जिसका अर्थ है परिवार का,परिवार द्वारा ,परिवार के लिए| यह दोनों ही पार्टियां एक दूसरे की पूरक हैं। यह दोनों पार्टियां एक दूसरे के साथ भ्रष्टाचार जैसे गोंद से आपस में चिपकी हुई है| उनका एक मात्र एजेंडा तुष्टिकरण की राजनीति करना है| कांग्रेस और BRS जीरो गवर्नेंस का पालन करते हैं। मोदी जी ने जनता से आग्रह किया किया कि जनता को उनके साथ मिलकर तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाना होगा |

अडाणी-अंबानी का नाम लेते हुए राहुल गांधी पर निशाना:

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा के दौरान पहली बार उद्योगपति अडाणी-अंबानी का नाम लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के शहजादे 5 उद्योपति अंबानी-अडाणी के नाम की एक ही माला दिन-रात जपते थे।

लेकिन जब से लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई है तब से उन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद क्यों कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह कांग्रेस से शहजादे से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने कितना माल उठाया है अडाणी और अंबानी से। क्या वे बताएंगे कि कांग्रेस पार्टी को उन उद्योगपतियों से चुनाव के लिए कितना माल मिला है।

कांग्रेस SC-ST का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है:

पीएम मोदी ने करीमनगर की जनसभा में भी आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि एसटी-एससी और दलितों का आरक्षण छीनकर कांग्रेस उसे मुस्लिम समुदाय को देना चाहती है।

उनका दृष्किकोण ना तो कल्याण का है और ना ही यह उनका एजेंडा है। कांग्रेस सिर्फ अपना वोट बैंक सुरक्षित रखने के लिए यह सब कर रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि ये पूरी तरह से तुष्टिकरण की नीति में डूबी हुई है।

एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं कांग्रेस और बीआरएस:

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीआरएस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि ये दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार की गोंद से एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये दोनों पार्टियां एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती हैं|

लेकिन सच तो यह है कि बैकडोर से एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं ये दोनों पार्टियां। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मतदान चौथे चरण में 13 मई को होंगे। चौथे चरण में तेलंगाना की 17 सीटों और आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर वोटिंग होगी। 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
28 %
2.1kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
31 °

Most Popular