32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeराजनीतिLoksabha election 2024: DMK ने पूरे तमिलनाडु का लूटा, वेल्लोर में इंडी...

Loksabha election 2024: DMK ने पूरे तमिलनाडु का लूटा, वेल्लोर में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Loksabha election 2024: उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शक्ति पर टिप्पणी करके असल में कांग्रेस ने महिलाओं को अपमानित किया हैं। भ्रष्टाचार के मामले में उन्होंने द्रमुक को घेरे में लिया और कहा कि इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ पार्टी का पहला कॉपीराइट है|

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी देशभर में चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। बुधवार को पीएम मोदी ने वेल्लोर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कच्चातिवू मुद्दे पर कांग्रेस और उसकी सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम पर जमकर प्रहार किया। उनका आरोप था कि दोनों दलों ने देश को इस मुद्दे से अनजान रखा है ।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शक्ति पर टिप्पणी करके असल में कांग्रेस ने महिलाओं को अपमानित किया हैं। भ्रष्टाचार के मामले में उन्होंने द्रमुक को घेरे में लिया और कहा कि इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ पार्टी का पहला कॉपीराइट है| उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवार का लक्ष्य राज्य को लुटने का है।

द्रमुक पूरे तमिलाडु को लूट रही:

वेल्लोर में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए पीएम मोदी ने चुनावी रैली में द्रमुक पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि द्रमुक एक भ्रष्टाचारी पार्टी है और पूरे तमिलनाडु को लूट रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पार्टी राज्य के युवाओं की पुरानी मानसिकता को अपना हथियार बना रही है।

साथ ही द्रमुक लोगों को उनके क्षेत्र,भाषा, धर्म और जाति के आधार पर अलग-अलग श्रेणी में रखती है| उन्होंने आगे कहा कि द्रमुक अच्छे से जानती है कि यदि लोगो को उनकी असलियत पता चल जाए तो उन्हे एक भी वोट नहीं मिलेगा| मोदी ने कहा कि अब वो और उनकी पार्टी द्रमुक का असली चहेरा जनता के सामने लाएंगे और दशकों से चली आ रही इस पुरानी खतरनाक राजनीति को समाप्त कर देंगे|

कच्चातिवू मुद्दे को उठाया:

पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान कच्चातिवू मुद्दे पर फिर से कांग्रेस और द्रमुक पर निशाना साधते हुए पूछा कि मंत्रिमंडल की किस बैठक में इसका फैसला किया गया था और किसको लाभ हुआ था। उनका दावा था कि कांग्रेस ने इन प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि जब 1974 में जब कच्चातिवू द्वीप श्रीलंका को सौंपा गया था तब कांग्रेस केंद्र सरकार और द्रमुक राज्य की सत्ता में थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घटना के बाद तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी नावें जब्त कर ली गईं थीं| PM मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने श्रीलंका में पांच भारतीय मछुआरों को फांसी से बचाया उनकी “स्थायी रिहाई” सुनिश्चित कर रही है। जबकि कांग्रेस और द्रमुक ने मछुआरों के प्रति सिर्फ सहानुभूति व्यक्त की थी ।

शक्ति वाले बयान पर घेरा राहुल गांधी को:

मोदी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राजकुमार कहकर संबोधित किया और कहा कि शक्ति पर टिप्पणी करके असल में राजकुमार राहुल गांधी ने हमारे देश की महिलाओं को अपमानित किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी हिंदुओं की आस्था को खत्म करने की बात करते हैं।

उन्होंने द्रमुक की मानसिकता को सनातन धर्म का विरोधी बताया और कहा कि ये सनातन धर्म को बदनाम करते हैं और राम मंदिर (अयोध्या) के उद्घाटन का बहिष्कार करते हैं|

महिलाओं का अपमान करता है विपक्षी गठबंधन:

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने नया संसद भवन बनाया और पवित्र सेंगोल (राजदंड) की स्थापना भी की। उन्होंने कहा कि द्रमुक ने अम्मा जयललिता के जीवनकाल में उनके साथ जिस प्रकार का व्यव्हार किया हैं उससे यह स्पष्ट हो जाता हैं कि विपक्षी गठबंधन “इंडिया” महिलाओं का अपमान करता है|

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी और राजग के लिए जनता का आशीर्वाद सनातन शक्ति की रक्षा करेगा और महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करेगा। साथ ही पीम मोदी ने कह कि पिछले 10 साल में राजग ने विकसित भारत की नींव तैयार की है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
29 %
2.1kmh
75 %
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular