28.9 C
New Delhi
Saturday, February 21, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: पीएम मोदी का राहुल पर हमला-कांग्रेस के शहजादे जैसे...

LokSabha Election 2024: पीएम मोदी का राहुल पर हमला-कांग्रेस के शहजादे जैसे अमेठी से भागे वैसे ही वायनाड भी छोड़ देंगे

LokSabha Election 2024: पीएम मोदी ने बिना नाम लिए इशारों इशारों में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले हार मान चुके हैं।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी देशभर में जनसभाएं कर रहे हैं। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के नांदेड पहुंचे। पीएम मोदी ने नांदेड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल देश मे पहले चरण का मतदान हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि यह मतदान एनडीए के पक्ष में एकतरफा हुआ। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी हमला बोला।

साथ ही उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी को अमेठी से भागना पड़ा, उसी तरह से उन्हें वायनाड सीट भी छोड़नी पड़ेगी। बता दें कि राहुल गांधी ने पिछली बार अमेठी और वायनाड दोनों जगहों से लोकसभाा चुनाव लड़ा था लेकिन वे अमेठी से चुनाव हार गए थे और वायनाड़ सीट से उन्हें जीत मिली थी।

कल एकतरफा हुआ मतदान:

नांदेड में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए मतदान हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि वोटिंग के बाद बूथ लेवल तक अलग अलग लोगों ने जो विश्लेषण किया है, उससे यह पक्का हो गया कि कल का मतदान एकतरफा एनडीए के पक्ष में हुआ ह। पीएम मोदी ने इस दौरान उन युवाओं को बधाई दी, जिन्होंने पहली बार वोट डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले चरण में मतदाताओं ने विपक्षी दलों को पूरी तरह से नकार दिया है।

बिना नाम लिए सोनिया गांधी पर साधा निशाना:

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि मतदाता भी देख रहे हैं कि इंडी गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार को बचाने के लिए और अपने निजी स्वार्थ के लिए साथ आए हैं। ऐसे में खबर यही है कि वोटरो ने लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण में इंडी गठबंधन को नकार दिया और एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए इशारों इशारों में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले हार मान चुके हैं। जो कांग्रेस नेता पहले लोकसभा में जीतकर आते थे अब वो राज्यसभा के रास्ते संसद में आ रहे हैं। पीएम मोदी का यह इशारा सोनिया गांधी की तरफ था क्योंकि सोनिया इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव ना लड़कर राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं।

खुद कांग्रेस को वोट नहीं दे पाएगा यह परिवार:

पीएम मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को इस लोकसभा चुनाव में लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने ही नहीं जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस का यह परिवार पहली बार खुद कांग्रेस को ही वोट नहीं दे पाएगा। पीएम मोदी ने इसका कारण बताते हुए कहा कि क्योंकि जहां ये लोग रहते हैं, वहां कांग्रेस का कोई उम्मीदवार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार के भरोसे कांग्रेस चलती है, वह खुद अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे सकेंगे।

अमेठी की तरह वायनाड छोड़कर भागेंगे राहुल गांधी:

नांदेड जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें कांग्रेस का शहजादा कहा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को अब केरल के वायनाड में भी संकट दिख रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे वे अमेठी से भागे हैं, उसी तरह से वायनाड को भी छोड़ देंगे।

पीएम मोदी ने आग कहा कि शहजादा और उनकी टोली वायनाड में 26 अप्रैल को मतदान का इंतजार कर रही है। जैये ही वायनाड में 26 अप्रैल को वोटिंग पूरी हो जाएगी तो पार्टी अपने शहजादे के लिए एक और सुरक्षित सीट की घोषणा कर देगी।

कांग्रेस ने घोंटा महाराष्ट्र के विकास का दम:

पीएम मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र और विशेषतौर पर विदर्भ और मराठावाउ़ा के विकास का दम कांग्रेस ने घोंटा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने यहां जो रवैया अपनाया है, उसके कारण यहां के किसान और गरीब होते गए। इसके साथ ही कांग्रेस की वजह यहां उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं भी खत्म होती गई। इसी वजह से यहां से लाखों युवाओं को दूसरी जगहों पर पलायन करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
18 %
3.3kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular