28.1 C
New Delhi
Monday, February 16, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: पहले चरण के लिए वोटिंग कल, मोदी कैबिनेट के...

LokSabha Election 2024: पहले चरण के लिए वोटिंग कल, मोदी कैबिनेट के इन 8 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर कल शुक्रवार 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। इसमें मोदी सरकार की कैबिनेट के कुछ मंत्री भी शामिल हैं।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम गया। सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने पहले चरण में जहां मतदान होने हैं, वहां अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंंने रोड शो, जनसभाएं और चुनावी रैलियां की।

अब चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर कल शुक्रवार 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। पहले चरण के मतदान में 1625 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। इनमें 8 केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान:

पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। हालांकि जो लोग वोट डालने के लिए शाम 5 बजे तक मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएगा, उन्हें 5 बजे बाद भी वोट डालने दिया जाएगा। पहले चरण में सबसे ज्यादा सीटें तमिलनाडु में हैं।

पहले चरण में तमिलनाडु की 39 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा राजस्थान की 12 सीटों, उत्तर प्रदेश की 8 सीटों, उत्तराखंड की 5 सीटों, बिहार की 4 सीटों, छत्तीसगढ़ की 1 सीट, अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों, असम की 4, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2 सीटों, मेघालय की 2सीटों, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीटों और पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा पहले चरण में केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की भी एक-एक सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण में इन केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला:

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। इसमें मोदी सरकार की कैबिनेट के कुछ मंत्री भी शामिल हैं। पहले चरण में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरण रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल और एल मुरुगन की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। इसके अलावा दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल के भाग्य का फैसला भी पहले चरण में ही होगा।

पहले चरण में इन प्रमुख राज्योंं की सीटों पर होगी वोटिंग:

तमिलनाडु

पहले चरण में सबसे ज्यादा सीटें तमिलनाडु में हैं। तमिलनाडु में पहले चरण में 39 सीटो पर मतदान होगा। इनमें तिरुवल्लूर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल,अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, श्रीपेरंबुदूर, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, अरनी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल , इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सीटों पर वोटिंग होगी।

राजस्थान में 12 सीटों पर मतदान

पहने चरण में राजस्थान की 25 सीटों में से 12 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें पहले फेज में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर की सीटें शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में 8 सीटों पर मतदान होगा। इनमें 19 अप्रैल को पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मोरादाबाद और रामपुर सीटों के लिए मतदान होगा।

असम में 5 सीटों पर मतदान

देश के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में 5 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें लडिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी।

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग

मध्यप्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में 6 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी और शहडोल सीटों पर मतदान होगा।

महाराष्ट्र की 5 सीटों पर होगी वोटिंग

वहीं महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में 19 अप्रैल को नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और रामटेक सीटों पर मतदान होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
28 %
2.1kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
31 °

Most Popular