34.5 C
New Delhi
Sunday, June 7, 2026
HomeराजनीतिLok Sabha Elections: पंजाब कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक हरमिंदर...

Lok Sabha Elections: पंजाब कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी बीजेपी में शामिल

Lok Sabha Elections: कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। जस्सी कांग्रेस पार्टी से 3 बार एमएलए रह चुके हैं।

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता एक के बाद एक पार्टी को छोड़ रहे है। लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे संपन्न हो गए है लेकिन यह सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 23 मई, 2024 को पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जिस्सी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्रियों एचएस बराड़ और राजिंदर कौर भट्टल के अधीन मंत्री रह चुके हैं। उनको राज्य के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के कार्यकाल के दौरान मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया गया था।

बीजेपी में शामिल हुए हरमिंदर सिंह जस्सी

कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी बीजेपी में शामिल हो गए। उनको केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बीजेपी में शामिल कराया। राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के तहत उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। हरमिंदर सिंह जस्सी के बीजेपी ज्वाइन करने से बठिंडा में पार्टी की ताकत बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। यहां अंतिम सातवें चरण एक जून को मतदान होगा।

पीएम मोदी की नीतियों से हुए प्रभावित

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह जस्सी ने कहा कि मैं पिछले कई सालों से उनकी (पीएम मोदी) नीतियों को देख रहा हूं। उन्होंने देश का विकास किया और पूरी दुनिया में भारत की छवि को बेहतर बनाया। मैं पीएम मोदी की नीतियों से प्रेरित और प्रभावित होकर आज भाजपा में शामिल हुआ हूं।

राम रहीम से है खास रिश्ता

कांग्रेस के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। जस्सी तलवंडी साबो से विधायक रह चुके हैं। जिस्स ने आज दिल्ली में भगवा पार्टी का दामन थाम लिया है। जस्सी सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के नजदीकी संबंधी हैं। जस्सी साध्वियों के रेप के आरोप में जेल में बंद सीरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के समधी हैं। राम रहीम के एकलौते बेटे जसमीत की शादी हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी हुसनमीत से हुई है।

कांग्रेस से 3 बार एमएलए रह चुके हैं जस्सी

हरमिंदर सिंह जस्सी कांग्रेस पार्टी से बठिंडा के तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं। जस्सी कांग्रेस पार्टी से 3 बार एमएलए रह चुके हैं। वे कांग्रेस से साल 1992 और 1997 में दो बार तलवंडी साबो सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वह 2007 में बठिंडा शहरी से विधायक चुने गए।

2022 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे जस्सी

2017 में विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद वह 2022 में तलवंडी से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनकी जगह किसी और को टिकट दे दिया था। जस्सी ने 2022 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था। नामांकन से पहले कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.5 ° C
34.5 °
34.5 °
31 %
2kmh
0 %
Sun
41 °
Mon
44 °
Tue
45 °
Wed
46 °
Thu
45 °

Most Popular