32.3 C
New Delhi
Tuesday, August 11, 2026
HomeराजनीतिLok Sabha Election 2024: शिंदे की शिवसेना ने कल्याण से श्रीकांत शिंदे...

Lok Sabha Election 2024: शिंदे की शिवसेना ने कल्याण से श्रीकांत शिंदे और ठाणे से नरेश म्हस्के को दिया टिकट

Lok Sabha Election 2024: पार्टी ने ठाणे और कल्याण लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने श्रीकांत शिंदे को कल्याण लोकसभा सीट से और नरेश गणपत म्हस्के को ठाणे लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बता दें कि श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिव सेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की दो लोकसभा सीटों पर आज अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। दरअसल, पार्टी ने ठाणे और कल्याण लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

पार्टी ने श्रीकांत शिंदे को कल्याण लोकसभा सीट से और नरेश गणपत म्हस्के को ठाणे लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बता दें कि श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं। श्रीकांत शिंदे का मुकाबला शिवसेना यूबीटी की उम्मीदवार वैशाली दारेकर राणे से होगा।

पहले से ही तय था श्रीकांत शिंदे का नाम:

रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्याण लोकसभा सीट से महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे का नाम पहले से ही तय था, बस औपचारिक घोषणा होनी शेष थी। दरआल, पिछले महीने ही राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रीकांत शिंदे के कल्याण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

शिवसेना यूबीटी की उम्मीदवार वैशाली दारेकर राणे कल्याण सीट पर श्रीकांत शिंदे के सामने चुनवी मैदान में हैं। कल्याण से ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने वैशाली 2009 के लोकसभा चुनाव में उतारा था। इस बार वैशाली शिवसेना यूबीटी के टिकट से इस सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।

ठाणे सीट पर फंसा हुआ था पेंच:

ठाणे सीट को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच मतभेद चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी ठाणे सीट से अपने उम्मीदवार संजीव नाईक को चुनावी मैदान में उतारना चाहती थी। वहीं मुख्यमंत्री शिंदे अपने पारंपरिक सीट को छोड़ने को तैयार नहीं थे।

बताया जा रहा है कि काफी विचार विमर्श और मंथन करने के बाद भाजपा ठाणे सीट शिवेसना को देने पर सहमत हो गई। हालांकि बताया जा रहा है कि बीजेपी ने एकनाथ शिंदे के सामने शर्त रखी थी कि ठाणे में उम्मीदवार की घोषणा भाजपा के साथ चर्चा के बाद की जाएगी। शिवसेना यूबीटी के राजन विचारे ठाणे सीट से चुनाव मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में यहां से ही राजन विचारे ने जीत हासिल की थी।

कौन हैं श्रीकांत शिंदे?

श्रीकांत शिंदे शिवसेना दल के सदस्य हैं और महाराष्ट्र के वर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। इसके साथ ही श्रीकांत शिंदे 17वीं लोकसभा में महाराष्ट्र के कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। ऐसे में एक बार फिर से उन्हें इसी सीट से मैदान में उतारा है।

श्रीकांत शिंदे की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने डॉ. डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, नवी मुंबई से एमबीबीएस और ऑर्थोपेडिक्स में एम.एस. की डिग्री हासिल की है और वे राजनेता होने के साथ एक योग्य चिकित्सक भी हैं। इसके अलावा वे सामाजिक कल्याण के काम भी करते हैं। श्रीकांत शिंदे राज्य सरकार की आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।

कौन हैं नरेश म्हस्के?

वहीं बात करें शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार नरेश म्हस्के की। नरेश म्हस्के को ठाणे लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। नरेश म्हस्के ठाणे नगर निगम के पूर्व मेयर हैं। ठाणे संसदीय क्षेत्र से नरेश म्हस्के शिवसेना के एक पॉपुलर नेता हैं। ठाणे में नरेश म्हस्के वर्ष 2012 में नगर निगम पार्षद चुने गए गए थे। इसके बाद वह 2027 में एक बार से यहीं से पार्षद बने। नरेश ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही वर्तमान में नरेश म्हस्के ‘शिंदे शिव सेना’ गुट के प्रवक्ता भी हैं।

नासिक में अभी उम्मीदवार नहीं किए गए घोषित:

अभी तक नासिक में उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं हुए हैं क्योंकि इस सीट पर अभी भी मतभेद है। शिवसेना ने अब तक 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इससे पहले, पार्टी ने आठ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। इसमें दक्षिण मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, कोल्हापुर से संजय मंडलीक, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटील, रामटेक से राजू पारवे, मावल से श्रीरंग बारणे और हातकणंगले से धैर्यशिल माने को टिकट दिया गया है।

शिवसेना, भाजपा और एनसीपी की महायुति महाराष्ट्र में चुनाव लड़ रही है। महायुति में सीटें बाँट दी गई हैं, लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गठबंधन के तहत भाजपा राज्य की 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीत सकती है। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 14 सीटों पर और एनसीपी के अजित पवार पांच सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी भी एक सीट प्राप्त कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
58 %
4.9kmh
81 %
Tue
34 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
35 °
Sat
31 °

Most Popular