25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिबिहार चुनावी रणनीति: लोजपा ने प्रदेश महासचिव को किया निष्कासित, चिराग ने...

बिहार चुनावी रणनीति: लोजपा ने प्रदेश महासचिव को किया निष्कासित, चिराग ने तेजस्वी पर साधा निशाना

Bihar Elections: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया। जमुई निवासी मोहम्मद मोतिउल्लाह खान को प्रदेश प्रधान महासचिव पद से हटा दिया गया।

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं। राजनीतिक दलों में अनुशासन और रणनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने प्रदेश प्रधान महासचिव मोहम्मद मोतिउल्लाह खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया। दूसरी ओर, पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा प्रहार किया, तेजस्वी यादव की ’20 महीने’ की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता अब उन्हें 20 मिनट भी नहीं देगी। ये घटनाक्रम एनडीए की एकजुटता और महागठबंधन की कमजोरियों को उजागर कर रहे हैं।

Bihar Elections: प्रदेश प्रधान महासचिव को पार्टी से किया निष्कासित

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार एक बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया। जमुई निवासी मोहम्मद मोतिउल्लाह खान को न केवल प्रदेश प्रधान महासचिव पद से हटा दिया गया, बल्कि उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए पत्र जारी किया। पत्र में स्पष्ट कहा गया कि मोतिउल्लाह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और विपक्षी दलों से संपर्क रखने के गंभीर आरोप हैं।

Bihar Elections: पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मोतिउल्लाह की इन गतिविधियों के ठोस प्रमाण मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। वे लंबे समय से लोजपा से जुड़े थे और पूर्व में जमुई जिला अध्यक्ष के पद पर भी रहे। दिवंगत नेता रामविलास पासवान के समय से उनका झुकाव पार्टी की ओर था, लेकिन हालिया घटनाओं ने उनके वफादारी पर सवाल खड़े कर दिए। इस निष्कासन से जमुई जिले की लोजपा इकाई में असमंजस का माहौल है। कई कार्यकर्ता इसे पार्टी के अनुशासन को मजबूत करने वाला कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे अचानक और कठोर फैसला मान रहे हैं।

चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा (रामविलास) चुनावी दौर में किसी भी तरह की आंतरिक कलह को दबाने के लिए सतर्क दिख रही है। यह कार्रवाई बिहार चुनाव से ठीक पहले पार्टी की एकता का संदेश देती है, खासकर जब एनडीए गठबंधन मजबूती से मैदान में उतर रहा है। विपक्षी दलों से संपर्क के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को जन्म दिया है, लेकिन पार्टी ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Bihar Elections: चुनावी मैदान में चिराग का हमला

इसी बीच, चिराग पासवान ने रविवार को राजद पर सीधी चोट की। तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की जनता से मांगे गए ’20 महीने’ के बयान पर पलटवार करते हुए पासवान ने कहा, “बिहार ने आपको 15 साल दिए थे। इन 15 वर्षों में आपने, आपके दल ने और आपके परिवार ने बिहार को जिस तरह बर्बाद किया, यही कारण है कि बिहार ने कभी आपको दोबारा मौका नहीं दिया।” उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर जुगाड़ या समर्थन से सरकार बन जाए, तो वो अलग बात है, लेकिन जनता का वोट कभी राजद को नहीं मिला।

Bihar Elections: तेजस्वी की मांग पर कसा तंज

पासवान ने 2020 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, उस समय एनडीए बंटा हुआ था, हमने अलग-अलग लड़ा, तो आपको फायदा हो गया। लेकिन अब एनडीए मजबूत है, महागठबंधन बिखरा हुआ। इस बार परिणाम एनडीए के पक्ष में ऐतिहासिक होगा। उन्होंने तेजस्वी की मांग पर व्यंग्य किया, आप 20 महीने मांग रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब आपको 20 मिनट भी नहीं देगी। जनता जानती है कि आपने लूटमार, हुड़दंग, डकैती, अपहरण और जंगलराज को बढ़ावा दिया।

यह भी पढ़ें:-

IED बम विस्फोट की साजिश नाकाम: ISIS प्रेरित मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आतंकी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
53 %
2.1kmh
4 %
Tue
26 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular