33.7 C
New Delhi
Saturday, June 6, 2026
Homeमध्यप्रदेशCrime News : ऐप से बदली आवाज… स्कॉलरशिप का बहाना, कॉलेज की...

Crime News : ऐप से बदली आवाज… स्कॉलरशिप का बहाना, कॉलेज की 7 छात्राओं से किया रेप, ऐसे पकड़े गए आरोपी

Crime News : एमपी के सीधी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आवाज चेंज करने वाले ऐप के जरिए कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कॉलरशिप का झांसा देकर उनके साथ रेप करते थे।

Crime News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले से हैरान कर देने वाला वाला एक मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने एक एप की मदद से टीचरों की आवाज निकालकर कॉलेज की छात्राओं को मिलने बुलाते थे और फिर इनके साथ रेप करते थे। आरोपी कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में छात्रों से बात करता था और स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज के नाम पर बुलाते थे। इस मामले की जानकारी देते हुए रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार कहा कि जांच होने पर पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

एप से महिला टीचर की आवाज में बात

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आवाज बदलने वाली एप का इस्तेमाल कर छात्राओं से बात कर मिलने बुलाया और फिर उनके साथ दुष्कर्म करते। आरोपी स्कॉलरशिप का बहाना बनाकर कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में छात्रों से बात करते थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल लिए हैं।

स्कॉलरशिप का झांसा

आरोपियों ने सभी एसटी कैटेगिरी की लड़कियों को निशाना बनाया है। क्योंकि इन छात्रों को सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप दी जाती है। इसलिए ये आसानी से इनके झासे में आ गई। एक पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत करने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने लोगों को किया गिरफ्तार

मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच के दौरान लोकेशन ट्रेस कर मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि मामले में दो अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (उम्र 30 साल) उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल ​पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यूट्यूब से ली आवाज बदलने वाली एप की जानकारी

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ब्रजेश ने दो शादियां की है। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी से एक बच्ची है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से मजदूर है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यूट्यूब पर आवाज बदलने वाली एप की जानकारी ली और एप मोबाइल पर इंस्टॉल किया। फिर आरोपी ने छात्राओं को निशाना बनाया।

ऐसे छात्राओं को बनाते थे निशाना

पुलिस ने बताया कि आरोपी मैजिक वॉयस एप से अपनी आवाज बदलकर आदिवासी लड़कियों को फोन करता था। कॉल करके पीड़ित छात्राओं से समस्याएं पूछता थे। जब पीड़ित लड़कियां इसके झांसे में आ जाती थी तो ये उनसे समस्याओं को हल करने के लिए कागजात के साथ बुलाता था और फिर दुष्कर्म करता था। पीड़िताओं को किसी से कुछ नहीं बताने की धमकी भी देता था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33.7 ° C
33.7 °
33.7 °
33 %
0.8kmh
0 %
Sat
41 °
Sun
42 °
Mon
44 °
Tue
46 °
Wed
43 °

Most Popular