24.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
HomeदेशUnited Nations: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला संयुक्त राष्ट्र—सभी के अधिकारों की...

United Nations: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला संयुक्त राष्ट्र—सभी के अधिकारों की रक्षा जरूरी

United Nationsl: दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत या किसी भी देश में जहां चुनाव हो रहे हैं वहां लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाए। प्रवक्ता ने कहा कि उम्मीद है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी। यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने आगामी लोकसभा के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के संबंध में दिया।

United Nations: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संयुक्त राष्ट्र का एक बयान सामने आया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत या किसी भी देश में जहां चुनाव हो रहे हैं वहां लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाए।

प्रवक्ता ने कहा कि उम्मीद है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी। यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने आगामी लोकसभा के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के संबंध में दिया।

राजनीतिक अशांति पर सवाल:

बता दें कि स्टीफन दुजारिक एक प्रेस ब्रीफिंग में सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे दिल्ली के सीएम केजरीवाल और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने और लोकसभा चुनावों से पहले भारत में राजनीतिक अशांति पर सवाल किया गया। इस पर दुजारिका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और दूसरे देशों में जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां सभी लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी। इससे लोग निष्पक्ष माहौल में वोटिंग कर पाएंगे।

अमेरिकी राजनयिक को किया तलब:

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की इस टिप्पणी से पहले अमेरीका ने भी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया था। भारत अमेरीका की इस टिप्पणी से नाराज हो गया। इसके बाद भारत ने अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। वहीं इसके बाद वाशिंगटन ने फिर से बयान में कहा कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं।

क्या कहा अमेरीकी विदेश मंत्रालय ने:

बता दें कि अमेरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा कि वे किसी निजी राजनयिक की बातचीत के बारे में नहीं कह रहे हैं लेकिन वे निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

ग्लोरिया बरबेना को किया था तलब:

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरीका का बयान आने के बाद दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने अमेरीकी दूतावास की कार्यवाहक उपप्रमुख ग्लोरिया बरबेना को तलब किया था। 30 मिनट तक चली बैठक में भारत की ओर से अमेरीका के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की गई थी।

भारत ने अमेरीका की इस टिप्पणी को अनुचित बताया था। भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पूरा भरोसा है और वे इन्हें किसी भी बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
25 %
2.4kmh
49 %
Fri
33 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
34 °
Tue
32 °

Most Popular