20.2 C
New Delhi
Saturday, October 24, 2026
HomeदेशTerrorists Attack: कठुआ में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 4 जवान...

Terrorists Attack: कठुआ में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद, 6 घायल

Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों ने भारतीय सेना के काफिले पर हमला कर दिया।

Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों ने भारतीय सेना के काफिले पर हमला कर दिया। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह क्षेत्र भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए है। वहीं छह जवान घायल हो गए है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के गोलीबारी चल रही है।

मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, छह जख्मी

कठुआ जिले के माचेडी इलाके में आज भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। इसमें चार शहीद हो गए है। वहीं छह जवान घायल हो गए। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

आतंकियों ने इसलिए बनाया सेना के काफिले को निशाना

यह हमला जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों के मारे जाने के 24 घंटे बाद हुआ है। आरआर के कमांडर ब्रिगेडियर पृथ्वीराज चौहान ने सोमवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों का मारा जाना हिजबुल-मुजाहिदीन के लिए एक बड़ा झटका है। ब्रिगेडियर पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान सेना के एक जवान ने अपनी जान कुर्बान कर दी।

कुलगाम: मारे गए हिजबुल आतंकी अलमारी के पीछे छिपे बंकर में छिपे थे

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में मारे गए छह आतंकवादियों में से चार चिनिगाम फ्रिसल इलाके में एक अलमारी के अंदर छिपे बंकर में रह रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पनाह देने में स्थानीय निवासियों की संलिप्तता का भी संदेह है और इसकी जांच की जा रही है। इस ठिकाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों द्वारा घिरे दो लोगों को एक घर के अंदर अलमारी को तोड़ते और पीछे छिपे बंकर को दिखाते हुए दिखाया गया है। एक पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी संगठन का स्थानीय कमांडर भी था।

जून में तीन आतंकियों को उतारा था मौत के घाट

एडीजीपी आनंद जैन ने कहा कि पहले कुलगाम के मोदरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच पहली मुठभेड़ हुई। इसके कुछ घंटे बाद, जिले के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकवादी हमलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। जून में, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह, भद्रवाह सेक्टर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
67 %
1.5kmh
0 %
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
33 °

Most Popular