30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
HomeदेशLoksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024: 5वें चरण में 49 सीटों पर...

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024: 5वें चरण में 49 सीटों पर हो रही वोटिंग, राहुल गांधी,स्मृति ईरानी, उमर अब्दुल्ला सहित इन हस्तियों की साख दांव पर

Loksabha election 2024: आज पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही ओडिशा में 25 विध्याानसभा सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है।

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 4 चरणों के मतदान सम्पन्न हो चुके हैं। आज पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही ओडिशा में 25 विध्याानसभा सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज जिन आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही हैं, उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

पांचवें चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। गर्मी को देखते हुए लोग सुबह सुबह ही वोट देने मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिशा की 5, झारखंड की 3 और लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट पर वोटिंग हो रही है।

695 उम्मीदवार मैदान में:

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है। इनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह, राजद नेता और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हैं।

मतदान को लेकर ECI की तैयारी:

पांचवें चरण के चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि मतदान आरामदायक और सुरक्षित वातावरण में कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त छाया, पीने के पानी, रैंप, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के इंतजाम कराए गए हैं |

इसके साथ ही आयोग ने संबंधित सीईओ और डीईओ और राज्य मशीनरी को गर्मी की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त उपाय करने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक चार चरणों के मतदान में लगभग 66.95% वोटिंग हुई है। शेष तीन चरणों के लिए वोटिंग 1 जून तक होगी और मतगणना 4 जून को होगी।

इन सीटों पर हो रही वोटिंग:

5वें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है इनमें- मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी लोकसभा सीटें शामिल हैं।

उत्तरप्रदेश: 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, गोंडा, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज में वोटिंग हो रही है।

पश्चिम बंगाल: वहीं पश्चिम बंगाल की बनगांव, बैरकपुर, श्रीरामपुर, उलुबेरिया, हावड़ा, हुगली, आरामबाग लोकसभा सीटों पर भी आज मतदान हो रहे हैं

बिहार: बिहार की 5 सीटों हाजीपुर, सीतामढी, सारण मुजफ्फरपुर, मधुबनी पर भी पांचवें चरण में मतदान हो रहे हैं।

झारखंड: पांचवें चरण में झारखंड की इन तीन सीटों कोडरमा, हजारीबाग, चतरा के लिए वोटिंग हो रही है।

ओडिशा: कंधमाल, अस्का, बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर लोकसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं

जम्मू और कश्मीर: पांचवें चरण में बारामूला लोकसभा सीट के लिए लोग आज वोट डाल रहे हैं।

लद्दाख: लद्दाख लोकसभा सीट

इन दिग्गजों की साख दांव पर:

लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में कई दिग्गजों की सांख दांव पर है। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी वायनाड के बाद अपनी दूसरी सीट रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है। वहीं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पांचवें चरण में अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। ईरानी के खिलाफ कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा मैदान में हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से मैदान में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में हैं। राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के वाइस प्रेडिसेंड उमर अब्दुल्ला बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
37 %
2.1kmh
100 %
Sat
33 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular