40.9 C
New Delhi
Thursday, July 16, 2026
HomeदेशKolkata: एक और निर्भया कांड! ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर की बलात्कार...

Kolkata: एक और निर्भया कांड! ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना तब घटी जब महिला डॉक्टर ड्यूटी पर थीं, और उनके साथ बलात्कार के बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने निर्भया कांड की भयावहता को फिर से जीवंत कर दिया है, जिससे देशभर में गुस्से की लहर फैल गई है। भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है। देशभर में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है और कानून व्यवस्था के प्रति लोगों में आक्रोश को और भड़काती है।

सेमिनार हॉल में मिला अर्धनग्न शव

कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला परास्नातक प्रशिक्षु (पीजीटी) डॉक्टर के साथ निर्भया कांड जैसी बर्बरता की गई है। डॉक्टर से ऐसी बर्बरता उस समय की गई जब वह ड्यूटी पर थी। बलात्कार और हत्या से पहले उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। घटना का पता तब चला जब उसका अर्धनग्न शव शुक्रवार को सेमिनार हॉल में पाया गया। दरिंदगी की शिकार छात्रा अस्पताल के छाती रोग उपचार विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला चिकित्सक की हत्या से पहले उसका बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है।

जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन

दरिंदगी की घटना सामने आने के बाद देश भर में उबाल आ गया। बलात्कार और हत्या के विरोध में राज्य के विभिन्न अस्पतालों के कनिष्ठ चिकित्सकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। इस बीच पुलिस ने महिला डॉक्टर की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस ने मौत की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर निष्पक्षता से कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नही करने के सख्ती कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

दोषियों की दिलाएंगे फांसी : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी। अगर जरूरी हुआ तो गुनहगारों को फांसी की सजा दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं मृत्युदंड के पक्ष में नहीं हूं लेकिन, आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में हो। ममता ने कहा कि राज्य सरकार को सीबीआइ सहित किसी भी एजेंसी से मामले की जांच कराने पर कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने का आग्रह किया है।

कठोरतम सजा सुनिश्चित की जाएगी: कोलकाता पुलिस आयुक्त

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला डॉक्टर के यौन उत्पीडऩ और हत्या के आरोपी को दोषी पाए जाने पर कठोरतम सजा मिले। गोयल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और रात की ड्यूटी के दौरान मौजूद रहे अन्य डॉक्टरों से मिले विवरण के आधार पर इसमें शामिल लगता है।

मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून, टूटी थी गले की हड्डी

शुरुआती पुलिस जांच में पता चला कि मृतका की रात करीब दो बजे तक की ड्यूटी थी। उसके बाद वह अन्य सहकर्मियों के साथ खाना खाने के बाद आराम करने चली गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव इमरजेंसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित सेमिनार रूम में मिला। मृतका के सीने पर कई चोट के निशान थे। पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी पुत्री अर्धनग्न हालत में मिली थी और उसका चश्मा टूटा हुआ था। महिला के गुप्तांगों, मुंह और आंखों पर खून के निशान पाए गए। उसके चेहरे, पेट, बाएं टखने, गर्दन, दाहिनी अनामिका और होठों पर चोट के निशान थे। गर्दन के पास की हड्डी टूटी हुई थी, जिससे पता चलता है कि उसे शायद गला घोंटकर मारा गया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
40.9 ° C
40.9 °
40.9 °
22 %
5.2kmh
28 %
Thu
40 °
Fri
43 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
37 °

Most Popular