32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
Homeदेशकोलकाता गैंगरेप कांड: BJP का प्रदर्शन उग्र, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, SIT...

कोलकाता गैंगरेप कांड: BJP का प्रदर्शन उग्र, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, SIT करेगी जांच

Kolkata Gang Rape Case: कोलकाता गैंगरेप केस मामले में 5 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। ACP प्रदीप घोषाल की देखरेख में इस मामले की जांच की जाएगी।

Kolkata Gang Rape Case: साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल को हिला कर रख दिया है। शनिवार को इस मामले में कोलकाता की सड़कों पर कांग्रेस छात्र परिषद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस घटना ने बंगाल में महिला सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता खड़ी कर दी है।

Kolkata Gang Rape Case: कांग्रेस छात्र परिषद का पुलिस प्रशासन पर आरोप

शनिवार सुबह कांग्रेस छात्र परिषद (छात्र संगठन) के कार्यकर्ता कस्बा पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिला सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और पुलिस असंवेदनशील बनी हुई है। छात्र नेताओं का आरोप था कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और प्रशासन पीड़िता के साथ न्याय दिलाने के बजाय साक्ष्य मिटाने में लगा है।

Kolkata Gang Rape Case: मजूमदार समेत नेता गिरफ्तार

दूसरी ओर, भाजपा ने भी इस मामले को लेकर शनिवार को सड़कों पर उतरने की घोषणा की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, जगन्नाथ चटर्जी और अनुपम भट्टाचार्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरियाहाट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ, और थोड़ी ही देर में गरियाहाट चौराहा पूरी तरह ठप हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा थाना के बाहर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

Kolkata Gang Rape Case: पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब भाजपा नेता बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बिना अनुमति सार्वजनिक सभा की इजाजत नहीं है।

पुलिस ने सुकांत मजूमदार को रोकने की कोशिश की। इस पर सुकांत ने सवाल किया, यहां धारा 144 लागू नहीं है, फिर हमें क्यों रोका जा रहा है? पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया, आपने बिना अनुमति सभा की है और बैरिकेड तोड़ा है, इसलिए आपको गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने सुकांत मजूमदार सहित कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में, SIT का गठन

कोलकाता पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप घोषाल SIT का नेतृत्व कर रहे हैं। SIT को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर पुख्ता सबूत इकट्ठा करे ताकि कठोर कार्रवाई की जा सके। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट जांच में अहम साबित होगी।

महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, चुनाव से पहले सियासत गरमाई

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का मामला अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसका राजनीतिक रंग भी गहराता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने इसे महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए राज्य सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। वहीं, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए तेज जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-

जल्द लागू होगी महिला समृद्धि योजना, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
29 %
2.1kmh
81 %
Sat
33 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular