32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeदेशDelhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी लिस्ट,...

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी लिस्ट, यूपी-हिमाचल-उत्तराखंड के कई लोग शामिल, हेल्पलाइन नंबर जारी

Delhi Blast: दिल्ली सोमवार की शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की 5-6 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं।

Delhi Blast: राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहशत की चपेट में आ गई। सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सुभाष मार्ग पर एक हुंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की 5-6 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं और आग की लपटें सैकड़ों मीटर दूर तक दिखाई दीं। पुलिस ने अब तक 8 लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा, सभी संभावनाओं की गहन जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Delhi Blast: दर्दनाक हादसा

घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कार धीमी गति से रेड लाइट पर रुकी ही थी कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘हम मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियां उतर रहे थे, तभी एक तेज आवाज आई। धुंआ और आग की लपटें हर तरफ फैल गईं।’ धमाके से आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिल्ली फायर सर्विस को 6:55 बजे कॉल मिला, जिसके बाद 7 फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई।

Delhi Blast: मृतक और घायलों की सूची

एलएनजेएपी अस्पताल ने घायल और मृतकों की अस्थायी सूची जारी की है। डॉक्टरों ने 8 मौतों की पुष्टि की, लेकिन कई शवों की पहचान अभी बाकी है। घायलों में महिलाएं, बच्चे और दैनिक मजदूर शामिल हैं। सूची इस प्रकार है:

क्रमांकनाम और विवरणस्थितिपता
1शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाहघायलख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली
2हर्षुल पुत्र संजीव सेठीघायलगदरपुर, उत्तराखंड
3शिवा जायसवाल पुत्र अज्ञातघायलदेवरिया, उत्तर प्रदेश
4समीर पुत्र अज्ञातघायलमंडावली, दिल्ली
5जोगिंदर पुत्र अज्ञातघायलनंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली
6भवानी शंकर शर्मा पुत्र अज्ञातघायलसंगम विहार, दिल्ली
7अज्ञातमृत
8गीता पुत्री शिव प्रसादघायलकृष्णा विहार, दिल्ली
9विनय पाठक पुत्र रामकांत पाठकघायलआया नगर, दिल्ली
10पप्पू पुत्र दूधवी रामघायलआगरा, उत्तर प्रदेश
11विनोद पुत्र विशाल सिंहघायलबटजीत नगर, दिल्ली
12शिवम झा पुत्र संतोष झाघायलउस्मानपुर, दिल्ली
13अज्ञात (अमान)घायल
14मोहम्मद शहनवाज पुत्र अहमद जमनघायलदरियागंज, दिल्ली
15अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्माघायलईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा
16अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंहमृतहसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
17अज्ञातमृत
18मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल कादिरघायलदरियागंज, दिल्ली
19तिलक राज पुत्र किशन चंदघायलरोहमपुर, हिमाचल प्रदेश
20अज्ञातघायल
21अज्ञातमृत
22अज्ञातमृत
23अज्ञातमृत
24मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफ़रानघायलसीता राम बाजार, दिल्ली
25अज्ञातमृत
26मोहम्मद दाऊद पुत्र जानुद्दीनघायलअशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद
27किशोरी लाल पुत्र मोहन लालघायलयमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली
28आज़ाद पुत्र रसूलुद्दीनघायलपांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली

(नोट: सूची प्रारंभिक है; कुछ नामों और पतों की पुष्टि बाकी है। कुल मौतें 8, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में 9-10 का उल्लेख है।)

Delhi Blast: जांच के नए सुराग: कार का मालिकाना हक संदिग्ध

दिल्ली पुलिस ने मामला यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) और विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में हाई-इंटेंसिटी IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के संकेत मिले हैं। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DL-8C-XXXX है, जो पहले नदीम नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। बाद में इसे सलमान को ट्रांसफर किया गया। पुलिस अब RTO रिकॉर्ड्स की कड़ियां जोड़ रही है। एक पूर्व मालिक सलमान को हिरासत में लिया गया है। एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड), एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया, “कार रेड लाइट पर रुकी थी, जिसमें विस्फोट हुआ। कोई आतंकी लिंक की पुष्टि नहीं, लेकिन सभी एंगल जांचे जा रहे।”

Delhi Blast: सुरक्षा हाई अलर्ट: देशभर में चौकसी

ब्लास्ट के बाद दिल्ली सहित महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी हो गया। एयरपोर्ट्स, रेलवे स्टेशन, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। लाल किला मेट्रो के गेट नंबर 1 और 4 को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर चेकिंग तेज हो गई। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को लाल किला क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी। ब्रिटेन ने भारत-पाक सीमा से 10 किमी दूर रहने की एडवाइजरी जारी की। विमानन कंपनियों जैसे अकासा एयर ने यात्रियों से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी गहन जांच की मांग की। विपक्ष ने सरकार से पारदर्शिता की अपील की।

Delhi Blast: हेल्पलाइन नंबर

  • दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (मिसिंग पर्सन रिपोर्ट के लिए)
  • दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 / 011-22910011
  • LNJP अस्पताल: 011-23233400, इमरजेंसी: 011-23239249
  • दिल्ली फायर सर्विस: 101
  • एम्बुलेंस: 102 / 108
  • AIIMS ट्रॉमा सेंटर: 011-26594405

यह घटना दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रही है। लाल किला जैसे ऐतिहासिक स्थल पर इतना बड़ा हादसा दुर्लभ है। जांच एजेंसियां 24 घंटे के अंदर और सुराग तलाश रही हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना।

यह भी पढ़ें:-

दानापुर में मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
29 %
2.1kmh
75 %
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular