28.8 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeदेशBomb threat: दिल्ली-NCR के 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने...

Bomb threat: दिल्ली-NCR के 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हडकंप, खाली कराए गए स्कूल

Bomb threat: रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल आज बुधवार सुबह 6 बजे मिला। इसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूलोंं को खाली करा दिया गया और बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।

Bomb threat: राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हडकंप मच गया। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल आज बुधवार सुबह 6 बजे मिला।

इसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूलोंं को खाली करा दिया गया और बच्चों को वापस घर भेज दिया गया बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद दिल्ली और नोएडा में कई स्कूलों को खाली कराया गया। इसके बाद पुलिस की टीमों के साथ बम स्क्वॉड, फायर बिग्रेड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। बम की धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन में हडकंप मच गया और टीमें तुरंत एक्टिव हो गईं।

इन स्कूलों को मिली धमकी:

बताया जा रहा है कि जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला है, वे सभी शहर के नामी स्कूल हैं और उनमें हजारों छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 10 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है। इनमें डीपीएस द्वारका, DPS वसंत कुंज, DPS नोएडा, DPS रोहिणी, ग्रीन वैली नजफगढ़, DAV पीतमपुरा, मदर मैरी स्कूल मयूर विहार, संस्कृति स्कूल, DAV साउथ वेस्ट और एमिटी साकेत जैसे स्कूल हैं। बम निरोधक दस्तों, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें स्कूलों में तलाशी ले रही हैं और जांच में जुटी हैं।

क्या लिखा ईमेल में:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन स्कूलों को बम की धमकी का ईमेल मिला हैं, उसमें लिखा है कि हमारे दिल में जिहाद की आग है। साथ ही ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि उनके हाथों में जो लोहा है, उसे वे हवा के जरिए भेजेंगे और शरीरों को तहस नहस कर देंगे। साथ ही ईमेल में लिखा है कि हम आग की लपटों में तुम्हें झोंक देंगे और तुम्हारा दम घुट जाएगा। सब खत्म हो जाएगा। क्या सोचा था कि तुम्हारे द्वारा किए गए सभी बुरे कामों का कोई जवाब नहीं होगा।

मेल को ट्रैक कर रही साइबर सेल की टीमें:

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूलों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। स्कूलों को खाली करा दिए गए। बच्चों को घर वापस भेज दिया गया। सुरक्षा टीमों ने स्कूलों की जांच की लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके साथ ही पुलिस की साइबर सेल ने मेल को ट्रैक करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक पुलिस को यही पता लगा है कि धमकी वाला मेल देश के ही किसी हिस्से से स्कूलों को भेजा गया है।

बच्चों को वापस भेजा घर:

धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूलों ने एहतियात के तौर पर स्कूल खाली करवाकर बच्चों को घर वापस भेज दिया। DPS नोएडा की प्रिंसिपल कामिनी ने मीडिया को बताया कि उनको मेल मिला और वे रिस्क नहीं ले सकते थे। मेल मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही बच्चों के परिजनों को भी जानकारी दी गई। वहीं जो बच्चे स्कूल आ चुके थे उन्हें वापस भेज दिया गया। बाकी बच्चों को स्कूल आने से मना कर दिया गया।

पेरेंट्स को भेजा छुट्टी का मैसेज:

द्वारका डीपीएस में पढ़ने वाले एक छात्र के परिजनों ने बताया कि जब वे बस स्टॉप पर थे तो स्कूल बस आई और उसी वक्त मैसेज भी आया कि आज स्कूल में छुट्टी है। शुरुआत में पता नहीं चला कि छुट्टी क्यों दी गई है लेकिन बाद में बम की धमकी वाली बात पता चली। बता दें कि पिछले साल भी डीपीएस मथुरा रोड में बम की धमकी मिली थी। बाद में ये झूठी धमकी निकली। पिछले साल भी दिल्ली के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि ये धमकी भी कोरी अफवाह साबित हुई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
49 %
2.2kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular