20.9 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeदेशAnwarul Azim murder case: दोस्त ने ही कराई बांग्लादेशी सांसद की हत्या,...

Anwarul Azim murder case: दोस्त ने ही कराई बांग्लादेशी सांसद की हत्या, कोलकाता आकर रची साजिश, पुलिस ने किए अहम खुलासे

Anwarul Azim murder case: इस मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है कि सांसद के बचपन के दोस्त और उनके व्यवसायिक साथी ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि इसका मुख्य साजिशकर्ता अकतारुज्जमान शाहीन है जो सांसद अनवारुल का बचपन का दोस्त और उनका बिजनेस पार्टनर भी है|

Anwarul Azim murder case: बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनवर की हत्या का मामला चर्चा में है। अब बंगाल सीआईडी इस मामले की जांच करेगी। लेकिन इस मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है कि सांसद के बचपन के दोस्त और उनके व्यवसायिक साथी ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि इसका मुख्य साजिशकर्ता अकतारुज्जमान शाहीन है जो सांसद अनवारुल का बचपन का दोस्त और उनका बिजनेस पार्टनर भी है| अनवारुल का एक और दोस्त अमानुल्लाह अमान भी इस हत्या में शामिल बताया जा रहा है।

शाहीन ने कोलकाता आकर रची साजिश:

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का कहना है कि शाहीन कोलकाता गया था और उसने सांसद अनवारुल की हत्या की साजिश रची। कोलकाता में हत्या की योजना बनाने के बाद वह वापस बांग्लादेश चला गया। बाद में अनवारुल का मुंह तकिये से दबाकर अमान और उसके साथ छह लोगों ने उनकी हत्या कर दी।

बाद में उनके शरीर के टुकड़ों के हिस्से को ट्रॉली बैग में डालकर अज्ञात स्थान पर फेंक दिया गया। सूत्रों से पता चला है कि ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने इस हत्या की साजिश का पता लगाया है | बताया जा रहा है कि तीन लोगों को इस मामले में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को शेर-ए-बांग्ला नगर पुलिस थाने में अनवारुल की बेटी मुमतारिन फिरदौस डोरिन ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। वहीं कोलकाता में भी एक और मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी,जहां पुलिस ने अनवारुल के शव के टुकड़ों को ले जा रहे एक कार चालक को गिरफ्तार किया था।

सांसद की हत्या की साजिश कैसे रची गई?

जांच के अनुसार, कारोबारी रंजिश के चलते अकतारुज्जमान शाहीन ने सांसद अनवारुल की हत्या की योजना बनाई थी। अकतारुज्जमान शाहीन झेनईदह से है और उनके पास अमेरिकी नागरिकता भी है। उसका भाई कोटचांदपुर म्युनिसिपैलिटी झेनईदह नगर निगम का मेयर है।

बता दें कि अनवारुल झेनईदह ही सांसद थे। 30 अप्रैल को, शाहीन अमान और उसकी एक महिला सहयोगी सिलिस्टा रहमान के साथ कोलकाता गया। कोलकाता के सांजिबा गार्डन में उन्होंने एक डुप्लेक्स किराये पर लिया। शाहीन के दो साथी जिहाद और सियाम पहले से ही कोलकाता में थे। फिर सबने मिलकर हत्या की साजिश रची।

10 मई को शाहीन बांग्लादेश लौट आया। उसने अमान को हत्या की पूरी जिम्मेदारी दी। अमान ने योजनानुसार बांग्लादेश से दो और हिटमैन को कोलकाता भेजा। 11 मई को फैजल शाजी और मुस्ताफिज कोलकाता गए और इस साजिश में शामिल हुए।

सांसद की हत्या कैसे हुई?

इंटेलिजेंस अधिकारियों ने बताया कि शाहीन को पहले से ही पता था कि सांसद 12 मई को कोलकाता जाएंगे। शाहीन ने अमान से हत्या की सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए कहा। उन्हें हत्या करने के लिए कुछ तेजधार हथियार भी खरीदे थे। 12 मई को सांसद अनवारुल दर्शन बॉर्डर से कोलकाता गए।

पहले दिन वह अपने साथी गोपाल के घर पर रुके। 13 मई को हत्यारे ने उन्हें अपने फ्लैट पर बुलाया। 13 मई को, अनवारुल अमान के संजीबा गार्डन के अपार्टमेंट में गया। तब अमान ने फैजल, मुस्ताफिज, सियाम और जिहाद के साथ मिलकर उन्हें पकड़ कर लिया। उन्होंने अनवारुल से भी कहा कि शाहीन को पैसे वापस दे दें।

उसने गहमागहमी में अनवारुल को तकिये से मुंह दबाकर मार डाला। अमान ने हत्या के बाद शाहीन को इसकी जानकारी दी। अमान से मिली जानकारी के आधार इंटेलिजेंस अधिकारियों ने बताया कि अनवारुल के शव के टुकड़े शाहीन के कहने पर किए गए थे ताकि उन्हें आसानी से स्थानांतरित किया जा सके।

ट्रॉली बैग और पॉलिथिन में ले गए शव के टुकड़े:

इसके लिए फ्लैट के निकट एक शॉपिंग मॉल से दो बड़े ट्रॉली बैग और पॉलिथिन खरीद लिए गए। शव के टुकड़ों को ट्रॉली और पॉलिथिन बैग में रखा गया। शव के टुकड़ों को घटना की रात फ्लैट पर ही रखा गया था। इस बीच ब्लीचिंग पाउडर लाकर खून के धब्बों को फ्लैट से साफ किया गया |

जांचकर्ताओं को सांसद की लोकेशन को से भटकाने के लिए हत्या के बाद अमान के कहने पर उसके दो सहयोगी सांसद अनवारुल के दोनों फोन लेकर अलग-अलग दिशाओं में गए| 17 मई को फैजल और मुस्ताफिज बांग्लादेश लौट गए।

गोल्ड स्मगलिंग से जुड़े हत्या के तार:

अधिकारियों का कहना है कि सांसद अनवारुल की हत्या का कारण गोल्ड स्मगलिंग के बंटवारे से जुड़ा विवाद हो सकता है| बता दें कि अकतारुज्जमान शाहीन गोल्ड स्मगलर है| साथ ही सांसद अनवारुल पर भी गोल्ड स्मगलिंग के आरोप लगे हैं|

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.9 ° C
20.9 °
20.9 °
24 %
1.5kmh
0 %
Thu
20 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Most Popular