13.1 C
New Delhi
Sunday, February 1, 2026
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal,13 March 2024 : इन राशि वालों को व्यापार में...

Aaj Ka Rashifal,13 March 2024 : इन राशि वालों को व्यापार में हो सकती है हानि, जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, 13 March 2024 : दैनिक जीवन पर ग्रहों की स्थिति के प्रभावों के बारे में ज्योतिषीय गणना से जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, किन राशियों के लिए होगा शुभ -

Aaj Ka Rashifal : हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है। हम इंसान भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और उसके बारे में पहले से जानना चाहते हैं। आज के राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा? दिन सकारात्मक है या नकारात्मक? आपकी राशि के अनुसार आपका दैनिक राशिफल आपकी नियमित गतिविधियों में आपका मार्गदर्शन करता है। यदि आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आपको आज का सबसे सटीक दैनिक राशिफल मिल सके तो यह आपकी खोज का अंत है।

आप अपनी राशि के आधार पर अपना दैनिक भविष्यफल देख सकते हैं। इन भविष्यवाणियों से आपको अपने पूरे दिन का पूरा अंदाज़ा हो जाता है और फिर आप उसके अनुसार अपने दिन के कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। हमारी ज्योतिषीय गणना और दैनिक राशिफल में करियर, धन, रिश्ते, व्यवसाय और बहुत कुछ सहित आपके जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू के बारे में सटीक भविष्यवाणियां होती हैं। आज का दिन किन राशियों के लिए होगा शुभ, जानिए विस्तार से –

मेष (Aries):

आज दिन बहुत उतार-चढ़ाव वाला होगा। व्यवसाय-व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेंगे। परिवार में द्वेष बढ़ सकता है। स्वास्थ्य चिंताजनक रहेगा। जीवन साथी से बहस हो सकती है।

वृषभ (Taurus):

आज दिन सामान्य रहेगा। पूर्व में सोचे गए काम पूरे होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

मिथुन (Gemini):

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नए वाहन और घर को खरीदने के भी योग बन रहे हैं। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई नई नौकरी भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते है ।

कर्क (Cancer):

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कानून सम्बन्धी मुद्दों में विजय हासिल कर सकते हैं। आज परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अपने परिवार में आपका सम्मान और गरिमा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। आप किसी विशेष काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह (Leo):

आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। किसी से व्यर्थ की बहस में फंस सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के लिए समय ठीक नहीं है। किसी प्रिय के बारे में चिंता रहने मन व्यग्र होगा।

कन्या (Virgo):

कन्या राशि वालों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ में कुछ गिरावट महसूस करेंगे। परन्तु पत्नी का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी रिश्तेदार से बड़ी बहस हो सकती है। व्यापार में अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। वाहन आदि का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।

तुला (Libra):

तुला राशि वाले लोगो का आज का समय अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। आज आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधो में विछोह हो सकता है। वाहन आदि का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। आपका परिवार आपका साथ देगा। पत्नी का व्यवहार अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन वृश्चिक राशि वालो के लिए एक बेहतरीन दिन रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार में सम्मान और गरिमा बढ़ेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। मन खुश रहेगा।

धनु (Sagittarius):

आज किसी कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कोई नया काम शुरू ना करें। आज आप एक न्यायिक विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में हानि होने की संभावना है। आपका प्रेमी धोखा दे सकता है। आज आपका मन उदास रहेगा। परिवार में संपत्ति के कारण मतभेद पैदा होंगे। आपके परिवार के सदस्य आपसे विरोध कर सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।

मकर (Capricorn):

आज दिन अच्छा होगा। व्यापार में लाभ मिलेंगे। जिस काम को आप बहुत दिनों से कर रहे हैं, वह सफल होगा। परिवार के साथ समय बिताना सुखद होगा। आज आप नया घर और गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार में सम्मान और गरिमा बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius):

आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कानून सम्बन्धी मुद्दों में हानि उठानी पड़ सकती है। अधिकारियों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी व्यर्थ की बहस में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा काम रुक सकता है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिससे मानसिक चिंता रहेगी ।

मीन (Pisces):

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज अपने जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आपको भविष्य में फायदा देगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें। व्यापार में बहुत लाभ होगा और रुका हुआ धन मिलेगा। आज आप अपने परिवार को धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा

RELATED ARTICLES
New Delhi
fog
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
94 %
3.1kmh
20 %
Sat
16 °
Sun
23 °
Mon
24 °
Tue
24 °
Wed
25 °

Most Popular