29.3 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
Homeहेल्थSummer tips: गर्मियों में ऐसे करें अपनी आंखों की सुरक्षा, इन बातों...

Summer tips: गर्मियों में ऐसे करें अपनी आंखों की सुरक्षा, इन बातों का रखें विशष ध्यान

Summer tips: आंंखों पर भी बढ़ते तापमान का प्रभाव पड़ता हैं। दोपहर के वक़्त सूरज की तेज रोशनी अगर हमारी आँखों में सीधे पड़ती हैं तो इससे हमारी आंखों में कई समस्याएं हो सकती हैं|

Summer tips: हमारी सेहत गर्मी में बढ़ते तापमान से प्रभावित होती है। गर्मियों में स्वास्थ्य से सम्बंधित कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। गर्मियों में हमें अपनी सेहत को अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए। आंखें पर भी बढ़ते तापमान का प्रभाव पड़ता हैं। दोपहर के वक़्त सूरज की तेज रोशनी अगर हमारी आँखों में सीधे पड़ती हैं तो इससे हमारी आंखों में कई समस्याएं हो सकती हैं|

जैसे गर्मियों में स्किन को UV रेज से बचाने के लिए सुरक्षा की जरूरत होती है, उसी प्रकार आंखों को भी सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर सही देख-रेख और कुछ विशिष्ट सुझावों का पालन किया जाए तो आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को होने से रोका जा सकता है | आइए जानते हैं की किस तरह गर्मियों में आँखों की सुरक्षा की जा सकती है

आंखों का हाइड्रेशन:

शरीर को गर्मियों में जिस प्रकार पूरी तरह हाइड्रेट रखने की आवश्कयता होती है ठीक उसी तरह आंखों में भी पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। ग्रीष्म ऋतु में आंखें अक्सर सूखने लगती हैं। गर्मियों में गर्म हवाएं यानि लू और बढ़ते तापमान के कारण आंखों में सूखापन और जलन होने की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। एल्कोहल और कैफीन भी आंखों पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

सही चश्मा चुनें:

गर्मियों में फोटोकेराटाइटिस या फोटोकंजंक्टिवाइटिस जैसी खतरनाक UV रेज से भी आंखों की गंभीर समस्या हो सकती है| इससे स्नो ब्लाइंडनेस भी हो सकती है| इसलिए गर्मियों में धूप में जाते समय आंखों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षित रखने के लिए सही शेड्स चुनना महत्वपूर्ण होता है।

तैराकी करते समय सावधान रहें:

स्विमिंग पूल में मौजूद क्लोरीन आंखों को खराब कर सकता है। इसलिए आखों की सूजन या जलन से बचने के लिए स्विमिंग करते वक्त खासतौर पर स्विमिंग के लिए बने चश्मा जरूर पहनें।

आई ड्रॉप:

आपकी आँखे भी आपकी स्किन की तरह ही हाइड्रेट रहनी चाहिए| आजकल सभी लोग इलेक्ट्रानिक उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे है| इलेक्ट्रानिक डिवाइस से निकलने वाली ब्लू रेज का आंखों पर बुरा असर होता है| ऐसे में से आंखों की देखभाल करना और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

इसके लिए आपको अपनी आंखों को आर्टिफिशियल टियर ड्रॉप के माध्यम से नमी बनाए रखना चाहिए। बढ़ते तापमान और प्रदूषण में आंखों की नमी कम होना आम बात है। इसलिए आर्टिफिशियल टियर ड्रॉप के साथ-साथ प्राकतिक रूप से भी आंखों को पोषित रखें।

आपकी आंखों को नहीं मसले:

स्वास्थ्य के लिए हाथों की हाइजीन मेंटेंन करना अनिवार्य है। आंखों में सर्जरी होने पर इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। अपने हाथों को नियमित रूप से धोते रहें। आंखों को छूने से पहले अपने हाथ धो लें। अपनी आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए क्योकि इससे आपकी आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

पूरी तरह से नींद लें:

आँखे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है| यह दिन -रात हमे लिए बिना रुके कार्य करती रहती है | ऐसे में आंखों को पूरी तरह आराम देना भी जरूरी होता है | आंखों को स्वस्थ रखने के लिए रात भर एक अच्छी नींद लेना महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
18 %
0.9kmh
0 %
Sat
35 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular