17.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026
Homeहेल्थCurry Leaves: गुणों की खान है करी पत्ता, इन बीमारियों के लिए...

Curry Leaves: गुणों की खान है करी पत्ता, इन बीमारियों के लिए है रामबाण

Curry Leaves: भारतीय रसोई खासकर साउथ इंडिया में करी पत्ते का इस्तेमाल भोजन को स्वादिष्ट एवं सुगन्धित बनाने के लिए किया जाता है| यह एक ऐसा पत्ता है जो स्वाद और सुगंध देने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है| इस पत्ते में आयरन, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं| रिपोर्ट्स के मुताबिक करी पत्ता आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले जरूरी तत्व इन्सुलिन की गतिविधियां बढ़ा देता है | जिससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में आसानी होती है| बता दें कि करी पत्तें के यह छोटे-छोटे पत्ते डायबिटीज के साथ-साथ नर्व पेन और किडनी डैमेज जैसी खतरनाक बिमारियों को कम करने में मददगार हो सकते हैं|

Curry Leaves: भारतीय रसोई खासकर साउथ इंडिया में करी पत्ते का इस्तेमाल भोजन को स्वादिष्ट एवं सुगन्धित बनाने के लिए किया जाता है| यह एक ऐसा पत्ता है जो स्वाद और सुगंध देने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है| इस पत्ते में आयरन, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं| अमेरिका में हुई एक रिसर्च के मुताबिक करी पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीडायबिटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीट्यूमर गुण होते हैं | इसलिए आयुर्वेद चिकित्सा में इसे एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है |

यह पत्ता आकार में भले ही छोटा नजर आता है परन्तु इसका सेवन रोज करने से शरीर को स्वास्थ की दृष्टि से कई बेहतरीन फायदे होते हैं | बता दें कि डायबिटीज, हार्ट डिजीज और मोटापे जैसी बिमारियों में यह एक लाभदायक औषधि का काम करता हैं | अगर आप प्रतिदिन खाली पेट 10-15 करी पत्तों का सेवन करते हैं तो यह आपको कई जटिल बीमारियों से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है | आइए जानते हैं कि इसे कौन-कौन से भोजन में शामिल कर सकते है और इसे क्या फायदे होते हैं |

पोषक तत्वों से भरपूर है Curry Leaves:

करी पत्ते में हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक विटामिन्स और मिनिरल्स का भरपूर खजाना होता है | इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी मौजूद रहते हैं | करि पत्ता हमे शरीर में बढ़ रहे बैड कॉलेस्ट्रॉल को काम करने में मदद करता हैं | इससे हृदय रोग का खतरा काम हो जाता है |

शुगर को नियंत्रित करता है:

शरीर में जब ब्लड में गुलूकोस की मात्रा बढ़ जाती हैं ,तब व्यक्ति को मधुमेह यानि डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है| ऐसे में करी पत्तें का सेवन रोज करने से खून में ब्लड शुगर के स्तर को सामन्य करने में मदद मिल सकती है | एक रिसर्च से सामने आया हैं कि करी पत्ते का अर्क हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए एक रामबाण औषधि साबित हो सकता है|

रिपोर्ट्स के मुताबिक करी पत्ता आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले जरूरी तत्व इन्सुलिन की गतिविधियां बढ़ा देता है | जिससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में आसानी होती है| बता दें कि करी पत्तें के यह छोटे-छोटे पत्ते डायबिटीज के साथ-साथ नर्व पेन और किडनी डैमेज जैसी खतरनाक बिमारियों को कम करने में मददगार हो सकते हैं|

पाचन तंत्र को सुरक्षित रखें:

करी पत्तें में एक खास तरह का एंजाइम पाया जाता है ,जो हमारी पाचन तंत्र को मजबूत करता है |इसमें एमिलेज, लिपेस और प्रोटेज जैसे एंजाइम पाये जाते हैं हैं। ये एंजाइम कार्बोहाइड्रेट्स को छोटे -छोटे टुकड़ों में बाँट देते और पाचन किर्या मजबूत होती है | यदि आप सुबह खाली पेट 10 -15 कढ़ी पत्ते का सेवन करते हैं | तो यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता हैं और आपकी पाचन संबंधी समस्यों में आराम मिलता है |

हेयर फॉल को नियंत्रित करने में सहायक:

कढ़ी पत्ते में विटामिन,आयरन और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं| यह आपके बालों का हेयर फॉल काम करके उन्हें मजबूत बनाता है | जिससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ने लगती है | यह आपके डैमेज बालों को रिपेयर करता है | यह डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से भी बचाव करता है और बालों को असमय सफ़ेद होने से भी बचाव करता है |

मॉर्निंग सिकनेस को दूर करें:

कई लोगों को मॉर्निंग सिकनेस की शिकायत रहती है | कढ़ी पत्ता इस समस्या को कम करने में मदद करता हैं | इसके उपचार के लिए सुबह खाली पेट इन पत्तों को खाएं; आपको जरूर आराम मिलेगा।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
17.1 ° C
17.1 °
17.1 °
63 %
4.1kmh
58 %
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
27 °
Wed
28 °

Most Popular