23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeफैशनHoli 2024: बालों से ऐसे निकालें होली के जिद्दी रंग, ये घरेलू...

Holi 2024: बालों से ऐसे निकालें होली के जिद्दी रंग, ये घरेलू नुस्खे हैं कमाल के

Holi 2024: भारत में होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।होली में रंगों से खेलने के बाद लोग अक्सर अपने चेहरे, बालों और कपड़ो से रंग छुड़ाने में परेशान हो जाते हैं और बहुत मेहनत करने पर भी रंग नहीं छुड़ा पाते हैं। होली के रंग स्किन को ड्राई करते हैं और हमारे बालों को भी रूखा कर सकते हैं। आपके बाल भी होली के रंगों से नीले-पीले हो गए हैं, तो आज हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। इसके बाद आप बिना किसी टेंशन के अपने बालों से जिद्दी रंगों को मिनटों में दूर कर सकते हैं।

Holi 2024: भारत में होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तरह-तरह के पकवानों की महक और होली के बेहद खूबसूरत रंग इस त्योहार को और भी खुशनुमा बनाते हैं। होली पर लोग एक-दूसरे को बहुत प्यार से रंग लगाते हैं। लेकिन होली में रंगों से खेलने के बाद लोग अक्सर अपने चेहरे, बालों और कपड़ो से रंग छुड़ाने में परेशान हो जाते हैं और बहुत मेहनत करने पर भी रंग नहीं छुड़ा पाते हैं।

होली के रंग स्किन को ड्राई करते हैं और हमारे बालों को भी रूखा कर सकते हैं। आजकल कलर्स में बहुत केमिकल आने लगे हैं| इन केमिकल वाले कलर्स के कारण बाल बेजान और ड्राई हो जाते हैं। यदि आप भी इस बार होली खेलने के लिए तैयार हैं और आपके बाल भी होली के रंगों से नीले-पीले हो गए हैं, तो आज हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। इसके बाद आप बिना किसी टेंशन के अपने बालों से जिद्दी रंगों को मिनटों में दूर कर सकते हैं।

बालों की क्षति और खुजली:

रंगों में मिले सिंथेटिक और केमिकल के कारण बाल खराब हो सकते हैं। ये केमिकल बालो की जड़ो में जाकर बालों को हल्का और ड्राई करता है। साथ ही यह ये स्कैल्प का प्राकृतिक ऑयल खत्म करके बाल टूटने का कारण भी बन सकता है। बता दे कि कई बार आर्टिफिशियल रंगों की वजह से स्किन में जलन और खुजली हो सकती है।

बालों का ध्यान कैसे रखें :

ध्यान रखे कि रंग खेलने से पहले बालों की प्री केयर करना न भूलें | इसके लिए, होली खेलने से पहले तेल को हल्का गुनगुना करके अपने बालों की जड़ो पर अच्छी मसाज करे। इसके लिए आप सरसों या नारियल के तेल इस्तेमाल भी कर सकते हैं| अगर आप तेल की चिपचिप नहीं चाहते है तो उसकी जगह एलोवेरा( नेचुरल जेल) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| यह हमारी स्कल्प पर एक बैरियर का काम करता है जिससे हार्मफुल केमिकल बालों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं|

बेसन और दही का उपयोग करें:

होली के दिन अपने बालों से रंग छुड़ाने के लिए आप दही और बेसन का मास्क लगा सकते हैं। जहां बेसन बालों की जड़ो से रंग को आसानी से निकालता है। वही दही आपके बालों को ड्राई होने से बचाता है और साथ ही बालों को डीप कंडीशनिंग भी देता है|

बेसन और दही का मास्क बनाने के लिए ,चार से पांच चम्मच दही में दो से तीन चम्मच बेसन डालकर एक मिक्स तैयार कर लें। अब अपने बालों पर इस मिश्रण को लगाकर कम से कम आधे से एक घण्टे के लिए छोड़ दें| उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें| यह मिश्रण आपके बालों को मजबूत बनाएगा और आपके बालों का रंग निकालने में भी मदद करेगा।

तिल का तेल और अंडे का उपयोग करें:

होली का रंग निकालने के लिए आप अपने बालों में तिल का तेल लगा सकते हैं। यह करने के लिए पहले दो या तीन चम्मच तिल का तेल हल्का गर्म कर लें फिर अंड़े का सफेद हिस्सा इसमें डालकर अच्छे से मिलाएं। 15 से 20 मिनट के लिए अपने स्कैल्प पर इसकी मालिश करके छोड़ दें। अब किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू की मदद से अपने बाल धो लें। तिल का तेल बालों की जड़ों से रंग निकलाने में मदद करेगा और अंडा आपके बालों को कंडीशनर करेगा|

ऐलोवेरा का उपयोग करें:

होली के रंगों में मिले केमिकल्स से स्कल्प पर रिएक्शन हो सकता है| जिससे कई बार हमारे सिर में जलन और खुजली हो जाती है। एलोवेरा जेल एक नेचुरल कूलिंग एजेंट होता है| इसलिए सिर की खुजली और जलन को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल को अपने बालों में लगा सकते हैं।

चार या पांच चम्मच ऐलोवेरा जेल को एक छोटी कटोरी में डालकर एक चम्मच नींबू मिला लें। अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाकर आधे घण्टे के लिए छोड़ दें। आधे घण्टे बाद सिर को शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से जलन और खुजली काफी कम हो सकती है।

क्लीनिंग और कंडिशनिंग:

बालों को वाश करने के लिए हमेशा ऑर्गेनिक और प्राकृतिक शैंपू का ही इस्तेमाल करें| ध्यान रखे की यह शैम्पू माइल्ड शैंपू हो। बाल धोने के बाद किसीअच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कंडीशनर बालों को शाइनी और मुलायम बनाता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गयी सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है| आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। bynewsindia.com इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
68 %
4.1kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular