23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSurbhi Chandna Marriage: शादी से पहले बॉयफ्रेंड संग सुरभि की आखिरी डेट

Surbhi Chandna Marriage: शादी से पहले बॉयफ्रेंड संग सुरभि की आखिरी डेट

Surbhi Chandna Marriage: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ़्रेंड संग शादी रचाने वाली हैं। लेकिन शादी से पहले वह अपने होने वाले पति करण शर्मा संग नाइट डेट पर गईं।

Surbhi Chandna Marriage: इश्कबाज फेम सुरभि चंदना इन दिनों अपनी शादी की तैयारियां में काफ़ी बिजी चल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस बीती रात एक्ट्रेस अपने मंगेतर के साथ आखिरी डेट नाइट पर पहुंचीं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा की दुल्हन बनने जा रही हैं। शादी को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड भी नजर आ रही हैं। सुरभि की बैचलेरेट पार्टी भी हो चुकी हैं। वहीं, बीती रात एक्ट्रेस अपने मंगेतर के साथ आखिरी डेट नाइट पर पहुंची।

सुरभि चंदना बीती रात अपने मंगेतर करण शर्मा के साथ डेट नाइट पर गई थीं। इस दौरान की झलकियां एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ये उनकी और करण की आखिरी डेट नाइट है बतौर सिंगल। यानी की शादी से पहले वह एक बार वह अपने बॉयफ़्रेंड संग डेट पर गई थीं।

सुरभि ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो कहती सुनाई दे रही हैं कि- ‘करण ये हमारी आखिरी डेट नाइट होने जा रही तो तुम कैसा फील कर रहे हो? इसके जवाब में करण कहते हैं कि- लास्ट डेट नाइट नहीं ऐज नॉट मेरिड कपल। इसके बाद सुरभि बताती हैं कि ये हमारी आखिरी डेट है शादी से पहले की। इसके बाद हम दोनों मिस्टर एंड मिसेज हो जाएंगे।’

इस दौरान सुरभि और करण ने ट्विनिंग की हुई थी। दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट पहना थे। इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही थीं। तो वहीं होने वाले दूल्हे राजा करण भी काफी हैंडसम लग रहे थे। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सुरभि चंदना ने हाल ही में ओटीटी पर डेब्यू किया है। एक्ट्रेस बरुण सोबती के साथ वेब सीरीज रक्षक इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2 में लीड रोल में नजर आई हैं। ये सीरीज हाल ही में अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हुई है।

सुरभि ने अभी तक अपनी शादी की डेट रिवील नहीं की है, लेकिन उनकी शादी की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। इसी साल वो करण के साथ सात फेरे लेंगी। कुछ दिन पहले सुरभि ने वेडिंग की लोकेशन रिवील किया था। जिसे लेकर उन्हें लगातार फैंस के मेसेजेस आ रहें हैं। उन्होंने पैपराजी को बताया था कि वो राजस्थान नें करण संग सात फेरे लेने वाली हैं। सुरभि ने पिछले साल सितंबर में करण संग रोका किया था। बताते चलें कि, सुरभि और करण 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
56 %
1kmh
20 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
33 °
Fri
29 °
Sat
30 °

Most Popular