23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSuhana Khan: बाथटब में सुहाना का ग्लैमरस अंदाज, शाहरुख़ की लाड़ली के...

Suhana Khan: बाथटब में सुहाना का ग्लैमरस अंदाज, शाहरुख़ की लाड़ली के लिए यूज़र्स ने किए कैसे-कैसे कमेंट्स

Suhana Khan: बाथटब से हॉट अदाएं दिखाती नज़र आईं शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान। इस वीडियो को देखकर यूजर्स बोले - ‘शर्म करो रमजान है..’

Suhana Khan: शाहरुख़ खान और गौरी खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान इन दिनों जमकर लाइमलाइट बटोर रहीं हैं। जिसकी वजह है उनका लेटेस्ट बाथटब वीडियो। इस हॉट वीडियो में सुहाना का क़ातिलाना अंदाज किसी को भी मदहोश कर देगा। वैसे तो सुहाना अक्सर ही सुर्खियों में रहतीं हैं, लेकिन इस बार का मामला कुछ ज़्यादा ही हॉट है।

हमेशा अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर अपने हुस्न के जलवे से सभी को चौंका देने वाली सुहाना का यह बाथटब वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस को उनकी तारीफ़ करते थक नहीं रहें हैं। तो वहीं कुछ यूज़र्स उनपर भड़कते हुए नजर आ रहे है। 

बॉलीवुड के किंग खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान अब स्टार किड के टैग से आगे बढ़कर खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेस बना चुकी हैं। हर इवेंट और पार्टी में अपने लुक और स्टाइल से फैंस को इंप्रेस करने वाली सुहाना खान का यह वीडियो धमाकेदार सेंसेशन मचा रहा है। 

दरअसल, सुहाना खान ने बाथटब में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें और कुछ वीडियोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस वीडियो में सुहाना अपनी बॉडी पर साबुन लगाते हुए और अपने पैरो को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रहीं हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने बेहद हॉट पोज दिया, जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना ने लाइट मेकअप किया हुआ है। साथ ही मेकअप के नाम पर सिर्फ़ लाइट पिंक लिपस्टिक लगाई हुई है। साथ ही उन्होंने अपने कानों में दो ईयररिंग्स पहने हैं। सुहाना ने अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाया अपने हेयर बन के साथ। इस वीडियो में सुहाना बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं हैं। 

सुहाना खान का ये वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसपर कुछ यूजर्स सुहाना को ट्रोल करते हुए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शर्म करो रमजान चल रहा है।’  तो  वहीं एक और यूज़र ने लिखा, ‘रमजान में ये सही नहीं है।’ हालाँकि उनके फैंस को उनका यह बेहद बोल्ड अंदाज काफ़ी पसंद आ रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना खान को जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में देखा गया था। जिसमें उनके साथ अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी नजर आए थे। वहीं इसके सुहाना ने शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट’ में भी काम किया है। खबरें हैं कि अब सुहाना बहुत जल्द बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। उनके पास कई बिग प्रोजेक्ट हैं। बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। सुहाना के इंस्टाग्राम पर 5 मीलियन फॉलोअर्स हैं। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
56 %
3.1kmh
40 %
Sun
35 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
37 °

Most Popular