30 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
Homeएंटरटेनमेंट‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की...

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। इस दुखद खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे आहत हैं।

Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली की अचानक मौत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शेफाली के परिवार में मातम पसरा है, उनके पति पराग त्यागी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके असमय जाने से गहरा सन्नाटा है।

Shefali Jariwala Death: कैसे हुआ शेफाली का निधन?

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके तुरंत बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शेफाली को देर रात कार्डियक अरेस्ट आया था।

Shefali Jariwala Death: पुलिस जांच तेज, चार लोगों के बयान दर्ज

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारी कूपर अस्पताल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने पति पराग त्यागी समेत अब तक चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शेफाली के घर की जांच शुरू कर दी है। घर पर काम करने वाले कुक और मेड से भी पूछताछ की गई है। शनिवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की।

Shefali Jariwala Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शेफाली के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट मानी जा रही है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यह रिपोर्ट आगे की जांच में अहम भूमिका निभाएगी।

सेलेब्स ने जताया शोक

शेफाली जरीवाला के निधन पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। अचानक कार्डियक अरेस्ट से 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करें।

करिश्मा तन्ना ने जताया दुख

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, शेफाली के निधन की खबर से दिल बहुत भारी है। इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है।

रश्मि देसाई और काम्या पंजाबी भी भावुक

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने लिखा, मैं अभी भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। आप बहुत शानदार शख्सियत थीं, शेफाली। आप बहुत याद आएंगी। वहीं, काम्या पंजाबी ने लिखा, दिल टूट गया, शेफाली। मैं इस खबर को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।

हिमांशी खुराना का इमोशनल पोस्ट

हिमांशी खुराना ने शेफाली के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मुझे लगता है कि ‘बिग बॉस’ वह जगह है, जो शापित है।

कीकू शारदा और अन्य सितारों ने जताया दुख

कॉमेडियन कीकू शारदा ने लिखा, इस खबर से शॉक्ड हूं! उनके साथ कुछ शो में काम किया। वह एनर्जी से भरपूर थीं, खुशमिजाज थीं और हमेशा हंसकर मिलती थीं। आपको याद करेंगे, शेफाली। अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने लिखा, मन और दिल बहुत भारी है! आरआईपी शेफाली, बहुत जल्दी चली गई।

फैंस और इंडस्ट्री में गम का माहौल

मीका सिंह, तहसीन पूनावाला, पारस छाबड़ा, अली गोनी समेत कई सितारों ने भी शेफाली के निधन पर शोक व्यक्त किया। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर में कई यादगार काम किए। ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से लेकर ‘बिग बॉस’ में उनके सफर तक, उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनकी असमय मौत इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका है।

यह भी पढ़ें:-

जल्द लागू होगी महिला समृद्धि योजना, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
12 %
3.9kmh
62 %
Mon
31 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
38 °

Most Popular