10.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026
HomeएंटरटेनमेंटShahid Kapoor Birthday: 43वां जन्मदिन मना रहें हैं शाहिद कपूर, आलिशान महल...

Shahid Kapoor Birthday: 43वां जन्मदिन मना रहें हैं शाहिद कपूर, आलिशान महल में रहते हैं एक्टर

Shahid Kapoor Birthday: शाहिद कपूर के 43वें जन्मदिन पर कराते हैं आपको उनके घर का टूर। आलीशान महल से कम नहीं है शाहिद-मीरा का मुंबई वाला अपार्टमेंट।

Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम और सुपर टैलेंटिड एक्टर शाहिद कपूर आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में आज आपको एक्टर के आलीशान लग्ज़री घर का टूर कराते है।

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं। जो देखने में किसी महल से कम नहीं है। शाहिद और मीरा का ये होम स्वीट होम मुंबई के वर्ली इलाके में है। दोनों का ये आशियाना एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है। जिसकी कीमत 56 से 58 करोड़ के बीच की है।

स्टार कपल के घर में आपको सिर्फ लग्जरी फर्नीचर ही नहीं बल्कि बांद्रा-वर्ली सी लिंक का शानदार नजारा भी दिखाई देगा। शाहिद और मीरा के घर का लिविंग एरिया काफ़ी बड़ा है। जिसे ग्रे शेड्स में डेकोरेट किया गया है। साथ ही दीवारों में महंगी पेंटिंग्स भी लगाई गई है।

शाहिद के घर का किचन भी मॉडुलर है। यहां भी आपको व्हाइट और ग्रे कॉम्बिनेशन नजर आएगा। शाहिद के घर में एक नहीं बल्कि कई सारी बड़ी बालकनियां है। जहां से समुद्र का सुंदर नजार दिखाई देता है। इन दोनों स्टार्स को ही खुला माहौल पसंद है।घर की बालकनी में आपको सीटिंग एरिया के साथ कई पेड़-पौधे भी लगे हुए नजर आएंगे। इस घर में शाहिद की एक छोटी सी लाइब्रेरी भी है।

बता दें मीरा राजपूत पियानों बजाने का काफी शौकीन है। इसलिए उनके घर में पियानों के लिए एक स्पेशल स्पेस बनवा रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। वैसे आए दिन शाहिद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रील्स बनाकर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उनकी एक रील बेहद फ़ेमस हुई है जो कि बनी है ‘तू मोटा कितना हो गया’। इस रील के बाद कई फैंस ने उनकी रील के साथ रीमिक्स किया और रील शेयर की है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
10.1 ° C
10.1 °
10.1 °
93 %
1.5kmh
57 %
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
27 °
Wed
28 °

Most Popular