30 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRajinikanth Sajid Nadiadwala film: पहली बार साथ काम करेंगे रजनीकांत-साजिद नाडियावाला

Rajinikanth Sajid Nadiadwala film: पहली बार साथ काम करेंगे रजनीकांत-साजिद नाडियावाला

Rajinikanth Sajid Nadiadwala film: ख़बर है कि पहली बार निर्देशक साजिद नाडियाडवाला और साउथ मेगास्टार रजनीकांत साथ में काम करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब ये दोनों किसी एक फ़िल्म में साथ काम करेंगे।

Rajinikanth Sajid Nadiadwala film: बॉलीवुड निर्देशकसाजिद नाडियावाला जल्द ही एक धमाकेदार फ़िल्म बनाने वाले हैं। इस फ़िल्म के लिए साजिद ने साउथ के मेगास्टार रजनीकांत को साइन कर लिया है। अब ज़ाहिर सी बात है कि जिस फ़िल्म का निर्देशन साजिद नाडियावाला कर रहे हो और उस फ़िल्म के लीड एक्टर रजनाकांत हो तो यह तो वही बात हो गई ‘सोने पे सुहाना’।

सुपरस्टार रजनीकांत का नाम ही होना उस फ़िल्म को हिट करा देता है। रजनीकांत की फ़ैन फॉलोइंग ही इतनी तगड़ी है कि उनकी कोई भी फ़िल्म आते ही सुपरडुपर हिट हो जाती है। इन दोनों महारथियों का एक साथ होना ही बहुत बड़ी बात है। वैसे देखा जाए तो काफ़ी लंबे समय बाद रजनीकांत साजिद की इस फ़िल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। 

दोनों एक साथ फ़िल्म करने वाले हैं इस बात की जानकारी ख़ुद साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया पर दी है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। पिछले लंबे समय से साउथ के थलाइवा ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वह धमाकेदार कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दरअसल, रजनीकांत ने निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हाथ मिलाया है। इस बात की जानकारी साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘महान रजनीकांत सर के साथ कोलैबोरेट करना एक सच्चा सम्मान है। हम एक साथ इस अविस्मरणीय सफर पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं….’

बता दें कि ये पहली बार होगा जब रजनीकांत और साजिद पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। वहीं इस कोलैबोरेशन को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब रजनीकांत ने अपने 24 साल के वनवास को खत्म करने का फैसला किया कर लिया है और जल्द ही बॉलीवुड फ़िल्म में नज़र आएँगे।

बता दें कि रजनीकांत पूरे 24 साल के बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म बुलंदी में देखा गया था। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, रवीना टंडन और रेखा मुख्य अहम भूमिकाओं में थे। वहीं इन दिनों रजनीकांत अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
12 %
3.9kmh
62 %
Mon
31 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
38 °

Most Popular