31.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
HomeएंटरटेनमेंटNita Ambani: ‘या देवी सर्वभूतेषु’ पर नीता अंबानी की शानदार परफ़ॉर्मेंस, मां अंबे...

Nita Ambani: ‘या देवी सर्वभूतेषु’ पर नीता अंबानी की शानदार परफ़ॉर्मेंस, मां अंबे से माँगा आशीर्वाद

Nita Ambani: अपने छोटे बेटे के प्री-वेडिंग फ़ंक्शन में नीता अंबानी ने 'विश्वंभरी स्तुति' पर दी शानदार परफॉर्मेंस।

Nita Ambani: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में हर किसी ने रंग जमाया। वहीं दूल्हे अनंत की माँ नीता अंबानी ने विश्वंभरी स्तुति पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। डांस के ज़रिए नीता अंबानी ने अनंत-राधिका के लिए मांगा मां अंबे से आशीर्वाद।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक चले रहे हैं। इवेंट के आखिरी दिन हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों से लेकर अंबानी परिवार के हर एक सदस्य ने अपनी धाँसू  परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। तो वहीं नीता अंबानी की परफॉर्मेंस ने पूरी महफिल लूट ली। दरअसल परंपरा और आध्यात्मिकता को श्रद्धांजलि देते हुए, नीता अंबानी ने शक्ति और धैर्य की प्रतीक मां अंबे को समर्पित एक पवित्र भजन, विश्वंभरी स्तुति पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नीता अंबानी नृत्य कला में पारंगत हैं। नीता अंबानी अपने फैमिली फंक्शन में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर देती हैं। वहीं अनंत और राधिका के प्री वेडिंग जश्न के आखिरी दिन भी नीता अंबानी ने अपनी अद्भुत डांस परफ़ॉर्मेंस  से सभी को हैरान कर दिया। अपने बेटे अनंत के स्पेशल डे के लिए, उन्होंने ‘या देवी सर्वभूतेषु’ पर अपने नृत्य (नृत्य) के साथ देवी अंबे का आह्वान किया। उनकी हर मुद्रा और चेहरे से दिव्यता झलक रही थी।

वहीं नीता अंबानी की यह डांस परफ़ॉर्मेंस सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि नीता अंबानी बचपन से ही हर नवरात्रि के दौरान यह भजन सुनती करती आ रही हैं। उन्होंने बेटे अनंत और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के भावी जीवन के लिए मां अंबे का आशीर्वाद लेने के लिए इस गाने पर परफ़ॉर्म किया। ‘विश्वम्भरी स्तुति’ पर परफॉर्म करने के अलावा नीता अंबानी ने बेटे अनंत की शादी से पहले के संगीत समारोह में ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ रोमांटिक सॉन्ग पर परफॉर्मेंस दी थी।

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन का जश्न गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक चला। इस दौरान खूब रौनक रही। अनंत-राधिकी के प्री वेडिंग फंक्शन में आमिर खान, शाहरुख़ खान से लेकर करीना कपूर खान, सैफ़ अली खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ़, विक्की कौशल, अनन्या पांडे, सुहाना खान, गौरी खान, ख़ुशी कपूर, जान्हवी कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, सोनम कपूर, करिश्मा कपूर सहित बॉलीवुड के तमाम स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए तो वहीं मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रंप और बिल गेट्स्ट जैसे इंटरनेशनल दिग्ग्ज भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। ग्लोबल पॉप सिंगर रिहाना ने भी कपल के प्री वेडिंग बैश में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी तो वहीं अकॉन ने भी ‘यूँ आर माई छम्मक छल्लो’ गाना गाया जिसपर सभी ने जमकर डांस किया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
29 %
2.6kmh
40 %
Sat
31 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular