33.9 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
HomeएंटरटेनमेंटKriti-Pulkit First Holi: न्यूली वेड कपल कृति-पुलकित की पहली होली की लेटेस्ट...

Kriti-Pulkit First Holi: न्यूली वेड कपल कृति-पुलकित की पहली होली की लेटेस्ट तस्वीरें

Kriti-Pulkit First Holi: हाल ही में एक-दूजे के हमसफर बनें कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की यह पहली होली है। शादी के बाद एक-दूजे के प्यार के रंग में रंगे नजर आया न्यूली वेड कपल।

Kriti-Pulkit First Holi: हर जगह आज होली का हुड़दंग देखने को मिल रहा है। फिर चाहे आम जनता हो या फिर फिल्मी सितारें। बालीवुड के कई सितारे शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं। इनमें शामिल न्यूली वेड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की यह पहली होली है। 

कृति खरबंदा ने शादी के बाद पुलकित सम्राट संग अपनी पहली होली ज़बरदस्त तरीक़े से मनाई। एक्ट्रेस ने अपनी और अपने हबी की लेटेस्ट होली फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। होली के दिन कृति खरबंदा ने व्हाइट फ्लोरल ड्रेस पहनी। हाथों में चूड़ा फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस अबीर-गुलाल में सराबोर नजर आईं। उनका यह लुक किसी का भी दिल मोह लेगा।

रंगों के त्योहार के मौके पर पुलकित सम्राट व्हाइट शर्ट पहने काफी हैंडसम नज़र आए। तस्वीरों में एक्टर अपनी नई नवेली दुल्हन के प्यार में डूबे नजर आए। इन फ़ोटोज़ में साफ़ दिखाई दे रहा है दोनों के बीच का गहरा प्यार। दोनों कभी एक-दूजे को प्यार करते, तो कभी एक-दूजे में खोए हुए नज़र आए।

फोटोज में पुलकित और कृति पर फूलों की बारिश होती दिखाई दे रही है। इस दौरान पुलकित कृति की ख़ूबसूरती में इतने खो गए कि उन्होंने फ़ोटो क्लिक करवाते वक़्त कृति को किस भी किया। 

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 15 मार्च, 2024 को शादी की थी। हाल ही में कपल ने मानेसर के एक होटल में सात फेरे लिए थे।   

शादी के बाद से कपल आय दिन अपनी वेडिंग और प्री-वेडिंग की फोटोज फैंस के साथ सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
12 %
5.2kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
39 °

Most Popular