26.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeएंटरटेनमेंटKatrina Kaif: कैटरीना कैफ़ की प्रेगनेंसी से उठा पर्दा, सच जानकर फैंस...

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ़ की प्रेगनेंसी से उठा पर्दा, सच जानकर फैंस हुए उदास

Katrina Kaif: प्रेग्नेंसी के रूमर्स पर कैटरीना कैफ ने लगाया विराम। एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर फैंस ने लगाया अंदाज़ा।

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसम्बर 2021 को हुई थी। शादी के बाद जब भी कैट पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुईं तो उनके लुक से ज़्यादा उनकी प्रेगनेंसी की ख़बरें ज़ोरों पर रही। शादी के कुछ समय बाद जब कैट  एयरपोर्ट पर ढीली-ढाली ड्रेस में नज़र आईं तो उन्हें इस अंदाज में देखकर उनकी प्रेग्नेंसी के रूमर्स तेज हो गए थे। हालांकि एक्ट्रेस ने अब इन सारी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ माँ बनने की गुड न्यूज शेयर की थी कि वे प्रेग्नेंट हैं। तो वहीं कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी रूमर्स भी काफी समय से सोशल मीडिया पर छाप हुए हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने इस लेटेस्ट लुक से सभी के मुँह पर ताला लगा दिया है।

कैटरीना कैफ राजधानी दिल्ली में एक क्रिकेट मैच का हिस्सा बनीं। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी टीम की जर्सी और जींस में नजर आईं। बेहद कूल लुक में कैटरीना का यह अंदाज तो लोगों को पसंद आया लेकिन ऐसे में उनका बेबी बंद ना नज़र आने पर उनके फैंस निराश भी हुए। स्पोर्टी अवतार में कैटरीना बेहद हॉट दिखीं। लेकिन इस अवतार में लोगों के सामने आकर उन्होंने एक बार फिर से अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। 

कैटरीना कैफ इस दौरान टीमों को चियर करते हुए नजर आईं और वे काफी फिट लग रही थीं। हालाँकि उनके फैंस उन्हें फट देखकर खुश तो हुए लेकिन उनकी प्रेगनेंसी की अफ़वाह से वह दुखी भी हुए। मैच में कैटरीना ने अपनी मौजूदगी से हर किसी का ध्यान अपनी और खींच लिया। मैच के दौरान अपने वीआईपी बॉक्स में बैठी बॉलीवुड स्टार पर सभी की निगाहें थीं।

इस दौरान मौजूद एक्ट्रेस के फैंस कैटरीना के नाम को जोर-जोर से लेते हुए भी नजर आए। एक्ट्रेस ने इस दौरान फैंस को कभी स्माइल के साथ तो कभी हाथ हिलाकर सभी को चियरअप किया। कैटरीना ने फैंस के फोन लेकर सेल्फी भी क्लिक की। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार बड़े पर्दे पर विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। हालांकि अब ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म पिछले हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई है। कैटरीना के पास कई बड़े बैनर की फ़िल्में हैं जिनमें वह धमाल करती नज़र आएँगी। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
50 %
0kmh
40 %
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular