28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
HomeएंटरटेनमेंटHollywood Movies: ओटीटी पर देखिए रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर...

Hollywood Movies: ओटीटी पर देखिए रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर हॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में

Hollywood Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखिए सात ऐसी साइकोलॉजिकल हॉलीवुड फिल्में जिनमें भरपूर मात्रा में मिलेगा रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, एक्शन और सस्पेंस।

Hollywood Movies: अगर आप अपना वीकेंड बेहतरीन और इंट्रस्टिंग बनाना चाहते है तो देखिए ओटीटी पर मौजूद यह सात हॉलीवुड फिल्म। इन फिल्मों में आपको हर तरह का टेस्ट देखने को मिलेगा। इस समय ओटीटी पर रोमांटिक, सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर और एक्शन से भरपूर फिल्मों का मजा आप ले सकते हैं। 

सबसे पहले बात करते है हॉलीवुड फिल्म ‘द लास्ट हाउस ऑन द लेफ्ट’। यह एक हॉरर फिल्म है जो दूसरी हॉरर फिल्मों से काफी हटकर और कुछ ज़्यादा ही डरावनी है। इस फ़िल्म को कमजोर दिल के लोग बिल्कुल भी ना देखें। लेकिन अगर आपका दिल मज़बूत है तो आप यह फ़िल्म ज़रूर देखें। 1972 में बनी इस फिल्म को देखने के बाद आपको यकीनन भूत-प्रेत और बुरी आत्माओं का उम्र होने लगेगा। इसकी कहानी काफ़ी इंट्रस्टिंग है।

अब बात करते है फिल्म ‘टाइटेन’ की। इस फ़िल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है। यह एक यंग लड़की की कहानी है जो एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो जाती है। इसमें उसके दिमाग पर गहरी चोट लग जाती है। जिसकी वजह से वह अपने आसपास के लोगों के साथ अजीबोगरीब बिहेवियर करने लग जाती है।

अब बात करते है फ़िल्म ‘क्राइम ऑफ फ्यूचर’ की। यह एक साइको सीरियल किलर की कहानी है। यह सीरियल किलर किसी को मारने के बाद उसका कान अपने शरीर प सर्जरी के जरिए जुड़वा लेता है। इसके बाद उसके साथ जो घटित होता है उसे आप फ़िल्म को देखकर एंजॉय कर सकते हैं। ये फिल्म अपने रिस्क पर ही देखिएगा। इस फ़िल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

फिल्म ‘मिडसोम्मर’ की स्टोरी ऐसी है जिसे आप कम से कम एक बार तो देख ही सकते है। इसमें एक लड़की अपने दोस्त और बॉयफ्रेंड के साथ एक ट्रिप पर जाती है। वहां वो लोग किसी ऐसी जगह रहते हैं जो शापित होती है। जिसकी वजह से उस लड़की के साथ अजीबोग़रीब घटनाएँ शुरू हो जाती है।

‘इनफिनिटी पूल’ साइको किलर की कहानी है। इसमें एक कपल है जो अजीबो गरीब चेहरे बनाकर लोगों को मारता है। वो जिसको भी मारते उनका चेहरा अपने जैसा कर देते हैं। यह फ़िल्म आपके दिमाग़ को ज़रूर हिलाकर रख देगी। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते है।

फ़िल्म ‘सॉ फ्रेंचाइज’ को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। साइको किलर के कारनामों से भरी यह फ़िल्म एक सीरियल किलर की कहानी पर आधारित है। साइको किलर किसी को भी मारता है और तो और उसके बॉडी पार्ट्स को कई टुकड़ों में काटने का शौक रखता है। यह फ़िल्म देखने में थोड़ी घिनौनी है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘डॉगटूथ’ को आप जरूर देख सकते है। इसमें तीन साइको लड़कियों की कहानी है जो एक साथ रहती हैं। तीनों साथ में जॉब करती हैं और साथ में ही क्राइम करती हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
42 %
1kmh
23 %
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
25 °
Sat
31 °
Sun
34 °

Most Popular