33.9 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
HomeएंटरटेनमेंटHoli 2024: अक्षय से लेकर साउथ सुपर स्टार महेश बाबू सहित कई...

Holi 2024: अक्षय से लेकर साउथ सुपर स्टार महेश बाबू सहित कई सितारों ने फैंस को दी होली की बधाई

Holi 2024: सारा अली खान, काजोल, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन से साउथ सुपरस्टार महेश बाबू तक कई फ़िल्मी सितारों ने फैंस को दी होली की बधाई।

Holi 2024: होली का त्योहार है और बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड का हर एक स्टार होली का फ़ेस्टिवल मस्ती और रंगों में डूबकर मनाता है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म स्टार्स तक ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, काजोल, अल्लू अर्जुन समेत कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर होली की ढेरों बधाई दी। देशभर में आज सभी होली के रंगीन रंगों में रंगे नज़र आए। इस मौक़े को अपने फैंस के लिए और भी रंगीन बना दिया इस स्टार्स ने। स्टार्स ने अपने फैंस के लिए रंगों में सराबोर बधाई अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। 

ऋतिक रोशन ने एक्स पर पोस्ट कर होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट में होली की बधाई देते हुए लिखा ‘आपकी जिंदगी का हर दिन आज के दिन की तरह रंगीन और मस्ती भरा हो। खूबसूरत लोगों को होली की बधाई।’

पटौदी ख़ानदान की लाड़ली सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की बधाई दी। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट वाली व्हाइट साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं हैं। इसके साथ सारा ने कैप्शन में लिखा ‘सभी को हैप्पी और सेफ होली की शुभकामनाए। रंगोली के साथ मेरी साड़ी में सनकिस्ड महसूस हो रहा है और उषा मेहता जी को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं स्प्रीटेड वुमन। अपनी कहानी बताने में काबिल होने के लिए सिर्फ आभारी महसूस करें। कुर्बानी की एक कहानी जो गौरव की विरासत बन गई।’

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के को-एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के साथ होली खेलते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘बुरा ना मानो होली है, सभी को हैप्पी होली।’

काजोल ने भी अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए एक पोस्टर शेयर किया। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘यह होली आपके जीवन को प्यार और खुशी के जीवंत रंगों से भर दे’।

सनी देओल ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ‘ये होली हमारी जिंदगी को रंगों और खुशियों से भर दे।’

साउथ सुपरस्टार्स चिरंजीवी कोनिडेला ने भी अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने पोस्ट में लिखा ‘सभी को होली की शुभकामनाएं! होली के उत्सव के रंग हम सभी की जिंदगी को और भी अधिक रंगीन बना दें!’

साउथ के सुपरस्टार कहें या फ़ैमिली सुपरस्टार महेश बाबू ने भी अपने फैंस को होली की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा ‘आप सभी को रंगीन यादों से भरी होली की शुभकामनाएं। फेस्टिवल को एंजॉय करें!’

इसके अलावा पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए होली का एक पोस्टर शेयर किया और फैंस को होली की शुभकामनांए दी हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
12 %
5.2kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
39 °

Most Popular