23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
HomeएंटरटेनमेंटCrime Thriller Web Series: उड़ जाएगी रातों की नींद, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Crime Thriller Web Series: उड़ जाएगी रातों की नींद, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखिए हैरतअंगेज वेब सीरीज

Crime Thriller Web Series: अगर आप कॉमेडी, एक्शन पैक, रोमांटिक और क्राइम वेब सीरीज देखकर बोर हो चुके हैं, तो देखिए इन 8 हॉर्रर और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज। जो डर के मारे आपके पसीने जरूर छुड़ा देगी।

Crime Thriller Web Series: फिल्मों और वेब सीरीज की पसंद की बात की जाए तो हर किसी की एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी और क्राइम बेस्ड सीरीज और मूवीज पसंद आती हैं। लेकिन अगर आपकी पसंद हॉर्रर और थ्रिलर है तो आप घर पर बैठे इन 8 थ्रिलर और हॉर्रर से भरपूर रोंगटे खड़े कर देने वाली वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये वेब सीरीज कौन से प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखी जा सकती हैं।

‘क्रिमिनल जस्टिस’ – सबसे पहले बात करते हैं ओरिजनल आर्टिस्ट विक्रांत मैसी की वेब सीरीज़ ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के बारे में। यह वेब सीरीज क्राइम पर आधारित है। इसे आप डिज़्नी हॉटस्टर पर देख सकते हैं। इस सीरीज़ में विक्रांत के अलावा बॉलीवुड के उम्दा एक्टर पंकज त्रिपाठी की भी बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलेगी।

‘केरल क्राइम फाइल्स’ – काफ़ी लम्बे इंतज़ार के बाद डिज्नी+ हॉटस्टार पर आपको ‘केरल क्राइम फाइल्स’ सीरीज़ देखने को मिल जाएगी। यह वेब सीरीज़ क्राइम और थ्रिलरसे भरपूर है। इसमें पुलिस की एक टीम होती है जो एक से एक हैरान करने वाले केस को सुलझाने में लगी होती है।

‘बिग बुल’ – बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘बिग बुल’ काफ़ी इंतज़ार के बाद ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर आई है। इसमें अभिषेक की एक्टिंग को काफ़ी पसंद किया जा रहा है। आपको एक बार जरूर यह वेब सीरीज़ देखनी चाहिए।

‘शैतान’ – वेब सीरीज़ के अलावा डिज़्नी हॉटस्टार पर आप क्राइम, थ्रिलर और हॉर्रर से भरपूर फ़िल्म भी देख सकते हैं। इस फ़िल्म की स्टारकास्ट काफ़ी लंबी है। इस फ़िल्म में आपको कल्कि कोचलिन, गुलशन देवैया, शिव पंडित, राजकुमार राव, राजीव खंडेलवाल और कृति कुलहारी की बेहतरीन अदाकारी देखने को मिलेगी। फिल्म ‘शैतान’ आपको जरूर पसंद आएगी। 

‘सिविल सर्वेंट’ – अ’भी तक सिविल सर्वेंट’ के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। इस सीरीज में सस्पेंस आपको दांतों तले उंगली चबाने पर मजबूर कर सकता है। इसके दोनों सीजन को आप एक बार जरूर देखें।

‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ -‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ यह एक मर्डर मिस्ट्री है। इसका यह सीजन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। जो इसका पहला सीज़न देख चुके हैं वे अब इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसमें आपको ढेर सारा क्राइम और सस्पेंस देखने को मिलेगा।

‘कोरोना पैपर्स’- ये वेब सीरीज एक्शन और थ्रिलर पर बनी है। इसमें ऐसे-ऐसे सस्पेंस आप देख सकेंगे जो आपको हैरान कर देगा। ये वेब सीरीज आपको काफी पसंद आने वाली है।

‘आखिरी सच’ – क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘आखिरी सच’ दिल्ली में बुराड़ी केस पर आधारित है। इसमें एक परिवार के सामुहिक सुसाइड का केस छुपा होता है। इस सीरीज को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस सीरीज़ में तमन्ना भाटिया की एक्टिंग की खूब तारीफ़ हुई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
56 %
1kmh
20 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
33 °
Fri
29 °
Sat
30 °

Most Popular