26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAnant-Radhika Pre Wedding: सितारों सा जगमगाया जामनगर, अंबानी परिवार की धूम

Anant-Radhika Pre Wedding: सितारों सा जगमगाया जामनगर, अंबानी परिवार की धूम

Anant-Radhika Wedding: करीना कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, करिश्मा कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक सभी ने राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग में बिखेरा फैशन का जलवा।

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और रााधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का कल दूसरा दिन था, इस मौक़े को बॉलीवुड सितारों ने अपने लुक से कुछ ज़्यादा ही रंगीन बना दिया। हर एक सितारा एक-दूजे से बेहद हसीन लग रहा था। उन सभी सितारों की जगमगाहट से पूरा सोशल मीडिया जगमगा उठा है।

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पार्टी में देसी अंदाज में नज़र आए। इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं।

तो वहीं ब्लैक कलर की आउटफिट में रणवीर सिंह भी काफी हैंडसम दिखे।

वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान रॉयल लुक में नजर आएं। करीना रेड रंग की चमचमाती शिमरी साड़ी में बेहद ही हॉट दिखीं तो वहीं सैफ़ अली खान ब्लैक कलर के सूट में फैशन का जलवा बिखेरते नज़र आए।

रेड कलर की शिमरी साड़ी में बेबी बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने इस लुक को न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया।

पार्टी में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने ब्लू कलर की साड़ी में लूट ली महफिल। वहीं ब्राउन कलर के लहंगे में नव्या नवेली नंदा भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

जाह्नवी कपूर ने अपने बड़े बाई अर्जुन कपूर के साथ जमकर पोज दिया. संगीत सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं ऑल ब्लैक लुक में अर्जुन कपूर भी काफी हैंडसम लगे।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी एक-दूजे के साथ ट्रेडिशनल लुक में जलवा बिखेरते नज़र आए।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और दिग्गज अभिनेता जितेंद्र एक साथ नजर आए। जवान के डायरेक्टर एटली भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी इस ग्रैंड इवेंट का हिस्सा रहें। मेटा के सीइओ मार्क जुकरबर्ग भी अपनी पत्नी से साथ पहुंचे थे। तो वहीं बिल गेट्स भी अपनी बीवी के साथ इंडियन लुक में नजर आए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
44 %
2.1kmh
20 %
Tue
28 °
Wed
34 °
Thu
33 °
Fri
29 °
Sat
30 °

Most Popular