28.1 C
New Delhi
Monday, February 16, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAkshara Singh: होली स्पेशल सॉन्ग 'राम पहुना संग' हुआ रिलीज

Akshara Singh: होली स्पेशल सॉन्ग ‘राम पहुना संग’ हुआ रिलीज

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग 'राम पहुना संग' होली से कुछ ही दिन पहले रिलीज़ हो चुका है। भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आईं एक्ट्रेस।

Akshara Singh: लाखों दिलों की धड़कन जो अपने सॉन्ग और ठुमको से मदहोश कर देती है वह कोई और नहीं बल्कि वह हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। अक्षरा की आवाज़ में वो जादू है कि गाना आते ही लोगों के बीच ब्लॉकबस्टर बन जता है। यह उनकी आवाज़ का ही जादू है कि उनका कोई भी गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है।

अक्षरा ने होली के मौक़े को ख़ास बनाने के लिए एक सॉन्ग लाँच किया है। या यूँ कह सकते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने फैंस को होली गिफ़्ट दिया है। अक्षरा सिंह ने होली के कुछ दिन पहले ही स्पेशल सॉन्ग ‘राम पहुना संग’ रिलीज़ किया है। इस गाने की ख़ासियत यह है कि इस सॉन्ग में एक्ट्रेस भगवान राम के संग होली खेलने की इच्छा को ज़ाहिर करती नज़र आ रहीं हैं।

अयोध्या नगरी में जब से भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है और रामलला की स्थापना हुई है तभी से हर एक राम भक्त के नयन रामलला के दर्शन को तरस रहें हैं। इसी लिस्ट में अब अक्षरा का नाम भी शामिल हो गया है। क्योंकि उनका यह स्पेशल गाना भगवान राम के ऊपर ही आधारित है।

अक्षरा के इस नए सॉन्ग में सिंगर यश कुमार ने उनसे ताल से ताल मिलाई। गाने के बोल की बात करें तो इसमें यश कुमार और अक्षरा सिंह ने खुद को जानकी धाम का वासी यानी सीता के मायके का बनाया है। इस नाते से भगवान राम उनके पहुना यानी की दामाद हुए। इसी रिश्ते को अक्षरा और यश ने उनके इस नए गाने में दर्शाया हैं।

इस गाने में अयोध्या धाम की होली का जिक्र किया गया है। अपने नए सॉन्ग को लेकर अक्षरा का कहना है कि ‘मर्यादा पुरुषोत्तम राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम में पहली होली है और इसमें कौन नहीं जाना चाहेगा। हम लोग मां जानकी के प्रदेश से आते हैं। ऐसे में प्रभु श्री राम हमारे पहुना हुए।’

यह गाना उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग को अक्षरा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इस गाने को रिलीज हुए अभी बस एक दिन हुआ है और इसे यूट्यूब पर 58 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे है। जिसका मतलब साफ़ है कि अक्षरा सिंह के फैंस को उनका यह गाना बेहद पसंद आ रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
28 %
2.1kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
31 °

Most Popular