23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeएंटरटेनमेंटActress Bridal Look: किसी ने पहना नानी मां का हार.. तो किसी...

Actress Bridal Look: किसी ने पहना नानी मां का हार.. तो किसी ने सास की वेडिंग वेल, हसीनाओं का ब्राइडल लुक

Actress Wedding Look: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने स्पेशल दिन यानी की अपनी शादी के दिन... किसी ने पहना सास का लहंगा तो किसी ने ओढ़ी मां की चुनरी।

Actress Wedding Look: कृति से पहले भी कई हसीनाएं अपने वेडिंग लुक को अपनी सास और मां की ट्रेडिशनल चीजों को जोड़कर उसे खास और यादगार बना चुकी हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर काजल अग्रवाल का नाम शामिल है।

यामी गौतम –  सबसे पहले बात करते हैं नाम मॉम टू बी यामी गौतम की। जिनके घर जल्द ही मई तक नन्हा मेहमान आ जाएगा। यामी ने आदित्य धर से शादी की है।

दोनों ने बेहद ही सिंपल और सादगी से शादी की थी।

अपनी शादी में एक्ट्रेस ने मां की 33 साल पुरानी रेड साड़ी पहनी थी। जिसमें यामी बेहद ही खूबसूरत नज़र आईं।

आप भी यामी की तरह अपनी माँ की शादी कैरी कर सकतीं हैं और उसे आजीवन के लिए यादगार बना सकतीं हैं।

या फिर आप यामी के इस लुक को अपनाकर भी अपनी शादी में खूबसूरत ब्राइडल बनकर किसी का भी जीत लेंगी।

सोनम कपूर – बॉलीवुड फैशनिस्टा क्वीन सोनम कपूर का टेस्ट को सभी को पसंद है। लेकिन एक्ट्रेस ने शादी के समय अपनी वेडिंग डे को और भी स्पेशल बनाने के लिए अपनी मां सुनीता कपूर की शादी की ज्वेलरी पहनी थी।

जो बेहद खूबसूरत और हैवी थी। जिसे उन्होंने रेड लहंगे के साथ कैरी किया था।

इस ब्राइडल लुक में सोनम बहुत प्यारी राजकुमारी जैसी दिखीं। उनका यह लुक अपनाकर आप भी अपनी वेडिंग में चार चाँद लगा सकतीं हैं।

काजल अग्रवाल – साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का ब्राइडल लुक भी काफी सुर्खियों में रहा था। काजल अपनी दादी, माँ और नानी से कुछ ज़्यादा ही कनेक्टेड रहीं हैं।

इसलिए एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग डे को और भी स्पेशल बनाने के लिए शादी में दादी मां का कमरबंद, मां की माथा पट्टी और नानी मां की नथ पहनी थी।

आप भी कुछ इस तरह का स्टाइल ट्रेंड अपनाकर अपनी वेडिंग को ख़ास बना सकतीं हैं।

या फिर काजल के इस ब्यूटिफुल लुक को अपनाकर खूबसूरत ब्राइडल बन लाखों दिलों को जीत सकतीं हैं।

सोहा अली खान – पटौदी ख़ानदान की लाड़ली और सैफ़ अली खान की सिस्टर सोहा अली खान का भी इस लिस्ट में शुमार है।

एक्ट्रेस ने अपनी शादी में मां शर्मिला की ज्वेलरी पहनी थी।

इस रॉयल लुक को अपनाकर आप भी बेहद खूबसूरत दिख सकतीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा – बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी।

दोनों की शादी क्रिश्चियन औऱ पंजाबी रीति-रिवाज के साथ हुई थी।

प्रियंका ने अपनी क्रिश्चियन शादी में गाउन के साथ निक की मॉम यानि अपनी सास की वेडिंग वेल पहनी थी।

करीना कपूर – बॉलीवुड की बेबो ने करीना कपूर ने एक्टर और पटौदी ख़ानदान के 10वें नवाब सैफ अली खान से शादी की थी।

एक्ट्रेस ने अपनी शादी में सास शर्मिला टैगोर का ब्राइडल लहंगा पहना था।

करीना की शादी का लहंगा काफी शाही था।

इस लुक में करीना बिल्कुल बेगम दिख रहीं थीं।

कृति खरबंदा – हाल ही में हुई एक्ट्रेस कृति खरबंदा की शादी एक्टर पुलकित सम्राट के साथ से हुई।

वहीं शादी की एक रस्म के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी नानी मां का हार और मां की चुन्नी पहनी थी।

कृति खरबंदा इन दिनों अपने ब्राइडल लुक को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं।

एक्ट्रेस ने इसे अपनी नानी के हार और मां की चुनरी से स्पेशल बनाया था।

आप भी कुछ ऐसा ही मिलाजुला फ़ैशन अपनाकर अपनी शादी को ख़ास बना सकतीं हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
68 %
4.1kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular