25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़रक्षाबंधन पर देशभर में उमंग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन पर देशभर में उमंग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक यह पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की याद दिलाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महिला सुरक्षा और विकास का संकल्प

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई संदेश देते हुए कहा, रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सम्मान के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस अवसर पर हम एक समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रत्येक महिला सुरक्षित महसूस करे और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके।

Raksha Bandhan 2025: प्रधानमंत्री मोदी की हार्दिक बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘एक्स’ पर शुभकामना संदेश में लिखा, सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं। उन्होंने इस अवसर को भारतीय संस्कृति की गहरी जड़ों से जुड़े भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक बताया।

Raksha Bandhan 2025: रक्षा मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ राखी के धागे की पवित्रता का नहीं, बल्कि अपनी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के संकल्प का प्रतीक है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में लिखा, मेरी प्यारी बहनों, जब आपके प्रेम की डोर मेरी कलाई पर बंधती है, तो यह मुझे सेवा का संकल्प देती है। इस राखी पर स्वदेशी का भी संकल्प लें।

Raksha Bandhan 2025: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की विशेष झलक

रक्षाबंधन के मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट की और रक्षा-सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की। सीएम साय ने इसे भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों का अनुपम उत्सव बताते हुए कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

सीएम विष्णुदेव साय का विकास पर जोर

रक्षाबंधन के अवसर से एक दिन पहले, शुक्रवार को सीएम साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस दौरान राज्य में विकास के नए आयाम जुड़ने की जानकारी देते हुए उन्होंने दो महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर का जिक्र किया।

पहला एमओयू नीट रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच हुआ, जबकि दूसरा आईआईएम रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच। इसके तहत रायपुर में दाऊराम गोपाल अग्रवाल अकादमी विद्यालय और हॉस्टल का निर्माण होगा।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ‘धान का कटोरा’ है और यहां की कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने, साथ ही किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है, जो मोतीलाल ओसवाल समूह के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल का संकल्प है।

सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश

रक्षाबंधन के मौके पर नेताओं के संदेश सिर्फ बधाई तक सीमित नहीं रहे, बल्कि महिला सुरक्षा, स्वदेशी अपनाने, सामाजिक सद्भाव और आर्थिक प्रगति जैसे विषय भी प्रमुख रहे। त्योहार का यह दिन न केवल पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।

यह भी पढ़ें:-

मध्य प्रदेश: स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हंगामा, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
13 %
2.1kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
36 °

Most Popular