23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़Lok Sabha Elections 2024 : छत्तीसगढ़ में GGP ने जारी की उम्मीदवारों...

Lok Sabha Elections 2024 : छत्तीसगढ़ में GGP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए भूपेश बघेल के खिलाफ किसे मिला टिकट

Lok Sabha Elections 2024 : छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मंगलवार को राज्य की 11 लोकसभा सीट में से 10 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

Lok Sabha Elections 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों अपने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रहे है। इन दोनों पार्टियों ने अब तक छह – छह लिस्ट जारी कर चुकी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य की 11 लोकसभा सीट में से 10 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए है।

एक सीट के लिए जल्द होगी घो​षणा

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा। वहीं, चार जून को परिणाम जारी किए जाएंगे। अन्य एक सीट के लिए जल्द ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।

जानिए कहा किसको मिलेगा टिकट

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि सरगुजा (एसटी) सीट से डॉ. एलएस उदय, रायगढ़ (एसटी) से मदन गोंड, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) से मनहरण लाल भारद्वाज को मैदान में उतारा है। कोरबा से श्याम सिंह मरकाम, बिलासपुर से नंदकिशोर राज, राजनांदगांव से नरेश कुमार मोटघरे, दुर्ग से मनहरण सिंह ठाकुर, रायपुर से लालबहादुर यादव, महासमुंद से मोहम्मद फरीद कुरेशी और बस्तर (एसटी) से टीकम नागवंशी को टिकट मिला है।

जानिए छत्तीसगढ़ में कब होगा चुनाव

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आम चुनाव के पहले चरण में अकेले नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र में 19 अप्रैल को होगा। बस्तर के लिए 20 मार्च से नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, तीन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों- कांकेर (एसटी), राजनांदगांव और महासमुंद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। शेष सात लोकसभा सीट सरगुजा (एसटी), रायगढ़ (एसटी), जांजगीर-चांपा (एससी), रायपुर, दुर्ग, कोरबा और बिलासपुर में सात मई को वोट डाले जाएंगे।

जीजीपी ने बसपा से नहीं किया गठबंधन

आपको बता दें कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पिछले साल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था। राज्य गठन के बाद पहली बार एक सीट पाली तानाखार पर पार्टी को सफलता मिली। विधानसभा चुनाव में मायावती के नेतृत्व वाली बसपा को कोई सीट नहीं मिली थी। इसके बाद अब दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन नहीं किया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
64 %
4.1kmh
100 %
Thu
25 °
Fri
23 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
33 °

Most Popular