30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा...

CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, सभी 10 सीटों में खिला कमल

CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अपना परचम फहरा दिया है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में मेयर पद का चुनाव जीत लिया है।

CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद पर जीत हासिल की, जिससे कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया। रायपुर में भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की, उन्होंने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 हजार से अधिक मतों से हराया। यह रायपुर नगर निगम चुनाव के इतिहास की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि रायपुर में बीते 15 वर्षों से कांग्रेस का महापौर रहा था, लेकिन इस बार भाजपा ने वहां अपना परचम लहराया।

भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस को झटका

इस चुनाव में भाजपा ने दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, चिरमिरी समेत सभी प्रमुख नगर निगमों में महापौर पद पर कब्जा जमाया। जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुशासन को खुलकर समर्थन दिया।

प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री ने जताया जनता का आभार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रचंड जीत पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। यह जीत भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और जनता के विश्वास का प्रमाण है। हम अपने ‘अटल विश्वास पत्र’ के हर वादे को पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली बार कांग्रेस ने महापौर और अध्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से नहीं कराया था, लेकिन भाजपा सरकार ने जनता को उनका अधिकार दिया और इस बार चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए गए, जिससे लोकतंत्र की जीत हुई।

साय ने कहा, पिछली बार के कांग्रेस के महापौर इस बार पार्षद चुनाव भी नहीं जीत पाए। हमने 10 नगर निगमों में शानदार जीत हासिल की है। 49 नगर पालिकाओं में से 33 पर भाजपा का कब्जा हुआ है, जबकि 114 नगर पंचायतों में से 84 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जैसे-जैसे परिणाम सामने आते जा रहे हैं, तस्वीर और भी खूबसूरत होती जा रही है।

रायपुर में ऐतिहासिक जीत

रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वे अब तक नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रही थीं और तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। उनकी इस शानदार जीत ने भाजपा की पकड़ को और मजबूत कर दिया है।

कोरबा में भी भाजपा का जलवा

कोरबा नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, पार्षद पद पर भी भाजपा को बड़ी सफलता मिली है, जहां पार्टी के 52 पार्षदों ने जीत हासिल की है।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत का विश्लेषण

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत को कई कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन नीति को जनता ने अपना समर्थन दिया। वहीं, कांग्रेस के खिलाफ जनता की नाराजगी भी इस नतीजे में अहम भूमिका निभाती दिख रही है।

भाजपा की यह जीत आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी बड़ी संकेतक मानी जा रही है। इस नतीजे से स्पष्ट है कि भाजपा की पकड़ नगरीय निकायों में मजबूत हुई है और यह जीत पार्टी के लिए आगामी चुनावों में मजबूती का आधार बनेगी।

यह भी पढ़ें:-

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक मुलाकात, रक्षा-व्यापार और आतंकवाद पर 10 बड़े ऐलान

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
37 %
3.1kmh
40 %
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular