21.4 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
HomeबिजनेसShare Market : शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार सेंसेक्स 75...

Share Market : शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार सेंसेक्स 75 हजार के पार, निफ्टी ने भी रचा इतिहास

Share Market : सेंसेकस आज 381 अंकों की उछाल के साथ 75124 के ऐतिहासिक लेवल पर खुला। निफ्टी आज 98 अंकों की बढ़त के साथ 22,765 के स्तर से शुरू हुआ।

Share Market : नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा के मौके पर मंगलवार को शेयर बाजार में बूम देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। 9 अप्रैल को पहली बार सेंसेक्स 75000 और निफ्टी 22700 के पार खुला। बीएसई सेंसेक्स इससे पहले 11 दिसंबर, 2023 को पहली बार 70,000 का स्तर पार कर गया था। आज सेंसेक्स 166.83 अंक की तेजी के साथ 74,909.33 अंक पर खुला है। निफ्टी भी 50.90 अंक या 0.22 फीसदी चढ़कर 22,717.20 अंक पर पहुंच गया।

शेयर मार्केट में तूफानी तेजी

सेंसेक्स एक दिल पहले पिछले बंद की तुलना में मंगलवार को 381 अंकों की उछाल के साथ 75124 के ऐतिहासिक लेवल पर खुला। वहीं निफ्टी भी इतिहास रचने में पीछे नहीं रहा है। निफ्टी आज 98 अंकों की बढ़त के साथ 22,765 के स्तर से शुरू हुआ। इस प्रकार से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की आज के कारोबार की शुरुआत नए ऑल टाइम हाई लेवल से हुई है।

चार महीने में ही 75 हजारी हुआ सेंसेक्स

सेंसेक्स को 75 हजार का स्तर पार करने में इंडेक्स को चार महीने लगे। इस समयावधि के दौरान 30 शेयरों के सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 11,90,638 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में से प्रत्येक शेयर ने सेंसेक्स के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गए।

सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

बाजार आज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कारोबारी सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के आखिरी में सेंसेक्स में 58.80 अंक की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.08 फीसदी गिरकर 74,683.70 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 24.50 अंक फिसला है। निफ्टी 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 22,641.80 पर बंद हुआ। इस दौरान अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व आज निफ्टी के टॉप पर रहे।

रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बाजार में मुनाफावसूली

निफ्टी, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ।

  • ​सेंसेक्स ने 75,124 का नया रिकॉर्ड बनाया
  • सेंसेक्स 58 अंक गिरकर 74,683 पर बंद
  • निफ्टी ने 22,768 का नया रिकॉर्ड बनाया
  • निफ्टी 23 अंक गिरकर 22,642 पर बंद
  • निफ्टी बैंक ने 48,960 का रिकॉर्ड स्तर छुआ
  • निफ्टी बैंक 148 अंक चढ़कर 48,730 पर बंद
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
24 %
3.2kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
39 °

Most Popular